लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…
Read MoreTag: बसपा
मायावती का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘मुस्लिम समाज को कड़वी हकीकत का अहसास, बार-बार वोट देकर क्यों खराब करें’
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए रथ के रंग और चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज को पिछले चुनावों के अनुभवों की कड़वी हकीकत का अहसास है। उन्होंने सपा पर चुनावी हित के अनुसार अपनी रणनीति और राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। पीडीए रथ के रंग को लेकर अखिलेश पर तंज मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा के प्रचारित पीडीए रथ में…
Read Moreआकाश आनंद फिर बसपा से बाहर? मायावती के भतीजे ने बदला सोशल मीडिया बायो, ‘पार्टी वर्कर’ से अब बने ‘पार्टी सपोर्टर’
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल दिया। कुछ दिन पहले तक खुद को ‘बसपा वर्कर’ बताने वाले आकाश आनंद ने अब बायो में ‘बसपा सपोर्टर’ लिख लिया है। लगातार तीन दिन में दूसरी बार हुए इस बदलाव के बाद उनके एक बार फिर पार्टी से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा में आकाश आनंद को लेकर घटनाक्रम तेजी…
Read Moreअखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…
Read More‘सपा ने जातिवादी सोच से बदला था संत रविदास नगर का नाम’! मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला, योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भदोही का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकार ने संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के चलते जिले का नाम बदला था। मायावती ने कहा कि वर्तमान सरकार के इस फैसले का उनकी पार्टी स्वागत करती है। योगी सरकार के फैसले पर जताया आभार मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते…
Read Moreछात्र आंदोलन पर मायावती की दो टूक! सरकार को दी नसीहत, CJP समेत सभी पक्षों से बोलीं- टकराव नहीं, संवाद से निकले समाधान
लखनऊ: नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार और आंदोलनकारियों दोनों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान संवाद और संवैधानिक तरीके से निकाला जाना चाहिए। साथ ही आंदोलन के राजनीतिकरण और सड़क से संसद तक बढ़ते टकराव को अनुचित बताया। मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में…
Read MoreBSP का पश्चिमी यूपी पर बड़ा फोकस: मायावती जल्द करेंगी प्रत्याशियों का ऐलान, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनावी रणनीति तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन को निर्देश दिए हैं कि मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल की करीब एक-तिहाई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन जुलाई के भीतर ही पूरा कर लिया जाए। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर भी तेजी से काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग 100 विधानसभा सीटों…
Read Moreविधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुईं मायावती, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी नसीहत; विरोधियों की ‘रणनीति’ से सतर्क रहने की अपील
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम अहम संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विरोधी दल बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में आरोप लगाया कि विपक्षी दल विभिन्न दलित संगठनों और राजनीतिक समूहों के माध्यम से…
Read Moreमायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोलीं- आंदोलन नहीं, वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता; यही अधिकारों का स्थायी समाधान
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार को मीडिया के माध्यम से अपनी पार्टी का संदेश जारी किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों से भावनाओं में बहकर आंदोलन करने के बजाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता की “मास्टर चाबी” अपने हाथ में लेना ही समस्याओं का स्थायी समाधान है। ‘वोट की ताकत का करें संगठित इस्तेमाल’ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बाबा…
Read Moreमायावती का सख्त संदेश! ‘बयानबाजी से नहीं, चुनावी नतीजों से साबित करें ताकत’, हिमाचल-जम्मू यूनिट को दिए बड़े निर्देश
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए केवल बयानबाजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी सफलता हासिल करने पर पूरा फोकस करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार, सर्वसमाज में जनाधार मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं और…
Read More