गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का आरोप, मऊ में दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से एक बच्चे को ब्लड कैंसर होने के आरोप में दो चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव की रहने वाली शकुंतला देवी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर नीतेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। शकुंतला देवी के मुताबिक, उनके पोते अभिनव की तबीयत खराब होने पर उसे बुनाई विद्यालय स्थित विवान चाइल्ड केयर यूनिट में बाल रोग…

Read More

लखनऊ PGI में 99 करोड़ रुपये से बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा बर्न यूनिट, 80 बेड की सुविधा से गंभीर मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज

लखनऊ: गंभीर रूप से झुलसने वाले मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में 80 बेड का नया बर्न यूनिट बनाया जाएगा। करीब 99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस छह मंजिला भवन का शिलान्यास दीपावली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और बेड की संख्या के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा बर्न…

Read More

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पुलिया से टकराई क्रेटा, सिपाही समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास हुआ, जहां लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बछरावां थाना पुलिस और स्थानीय…

Read More