ग्रेटर नोएडा में सजेगा बायोएनर्जी का सबसे बड़ा मंच, 11 अगस्त को इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 11 से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देश और विदेश से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और निवेशक हिस्सा लेंगे। स्वच्छ ऊर्जा और हरित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा इस एक्सपो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, हरित उद्योगों और सतत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की…

Read More

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम योगी, दो महीनों में 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर तेज किया जनसंपर्क अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। पिछले दो महीनों के दौरान उन्होंने 18 मंडलों के 100 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यक्रमों, जनसभाओं और समीक्षा बैठकों के जरिए सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का अभियान तेज किया है। 18 मंडलों में लगातार सक्रिय रहे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो महीनों में प्रदेश…

Read More

‘सनातन संस्कृति को तबाह करने की साजिश’, गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अपने समाज के ‘कालनेमि’ से रहें सतर्क

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सनातन संस्कृति, भारत की प्रगति और देश विरोधी साजिशों को लेकर बड़ा बयान दिया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत की प्रगति, सनातन संस्कृति और परंपराओं को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपने ही समाज में ‘कालनेमि’ का रूप धारण कर बैठे षड्यंत्रकारियों से सतर्क रहने की अपील की। देश विरोधी साजिशों को समझने की जरूरत: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

वाराणसी से पूरे देश में जाएगा संत रविदास का संदेश! 500 महिलाओं की कलश यात्रा, आज CM योगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे समरसता अभियान का शुभारंभ

वाराणसी: संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरू किए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियां वाराणसी में जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को संत रविदास स्मारक से पवित्र मिट्टी एकत्र कर 131 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर पहुंची, जहां सभी कलश स्थापित किए गए। बुधवार 29 जुलाई को इन कलशों को जनसभा स्थल पर ले जाया जाएगा। यहां शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय…

Read More

UP Flood Action Plan: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 14 नगर निगमों में जलभराव खत्म करने को 1,336 करोड़ की 22 परियोजनाएं मंजूर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हर साल बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 14 नगर निगमों में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,336.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद शहरों में जलभराव की समस्या कम होने, यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य स्तरीय समिति ने दी 22 परियोजनाओं को मंजूरी मुख्य…

Read More

गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर CM योगी का बड़ा भरोसा, बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा किसी जरूरतमंद का उपचार

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों के इलाज में हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों…

Read More

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज! 403 विधानसभा क्षेत्रों में BJP का मेगा बूथ सम्मेलन, आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति का संदेश देंगे। गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री…

Read More

गोरखपुर को 22 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को गोरखपुर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर और नौ किलोमीटर लंबे देवरिया बाईपास फोरलेन मार्ग का भी उद्घाटन होगा। परियोजना के शुरू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने के साथ लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और देवरिया की ओर आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लंबे समय से ट्रांसपोर्टनगर,…

Read More

758 करोड़ की विकास सौगात: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया 24 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जनता को समर्पित हुई भटहट-बांसस्थान फोरलेन

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को 758 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बांसस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी परियोजना 689 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क रही, जिसे मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सड़क निर्माण और पर्यटन विकास से जुड़ी 19 नई…

Read More

लखनऊ में आज से आम का महाकुंभ! 800 किस्मों की खुशबू से महकेगा शहर, CM योगी करेंगे भव्य उद्घाटन

लखनऊ: फलों के राजा आम की दुर्लभ और लोकप्रिय प्रजातियों का अनूठा संगम राजधानी लखनऊ में देखने को मिलेगा। तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 5 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर से आए बागबान, उत्पादक और निर्यातक हिस्सा लेंगे। 800 प्रजातियों का होगा भव्य प्रदर्शन महोत्सव में आम की 800 से अधिक दुर्लभ और चर्चित प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्यान विभाग के अनुसार आयोजन में सात श्रेणियों और 56 वर्गों के आमों…

Read More