यूपी में दिव्यांगों के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले; लाखों का बजट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हुनर को पहचान दिलाने और उनके बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की पहल कर रही है। इसके तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले आयोजित करेगा। इन मेलों में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित सामान और दूसरे उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्हें सीधे ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचाने और बिक्री करने का अवसर भी मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। विभाग ने…

Read More

यूपी में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी तैयारी, मुफ्त राशन के बाद अब ₹5 लाख तक के इलाज की सुविधा; 14.61 करोड़ लोगों को मिल सकता है लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव लागू होने पर करीब 14.61 करोड़ लाभार्थियों को हर साल पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, योजना को लागू करने की तारीख, पात्रता के अंतिम नियम और बजट आवंटन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में 3.63 करोड़…

Read More

योगी सरकार का बड़ा फैसला! पीएम पोषण योजना के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट 62 साल, मानदेय बढ़ा और नई नियुक्तियों को भी मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम पोषण योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की प्रबंधकारिणी बैठक में योजना से जुड़े कर्मचारियों को राहत देने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु अब 62 वर्ष होगी। साथ ही उनके कार्यकाल और अन्य कर्मचारियों के मानदेय व सेवा शर्तों…

Read More

‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ पर तेज हुई तैयारी, 45 हजार छात्राओं को मिल सकती है मुफ्त स्कूटी; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकारी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और पात्रता व मेरिट से जुड़े नियम जल्द तय करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पहले चरण में करीब 45 हजार…

Read More