Lucknow Crime: दोस्त की गला रेतकर हत्या करने वाला उजैफा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली पैर में लगी

लखनऊ: दोस्त रेहान की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी उजैफा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात दुबग्गा इलाके में पानी की टंकी के पास पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पुलिस की गोली उजैफा के पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी ने करीब 24 घंटे पहले सआदतगंज इलाके में अपने दोस्त रेहान की हत्या की थी। अंबेडकर पार्क के पास रेहान पर…

Read More

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात! पत्नी की चाकू से हत्या के बाद पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।…

Read More

परीक्षा देने जा रही थीं दो युवतियां, ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी की कोशिश; पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के…

Read More

लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला बदर दो आरोपी चोरी-छिपे लौटे घर, दोनों पहुंचे जेल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला बदर घोषित दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चोरी-छिपे जिले की सीमा में दाखिल होकर अपने घर लौट आए थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी…

Read More