रिहाई से ठीक पहले आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से आए बाहर

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई की उम्मीदों के बीच शनिवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रिहाई के सभी परवाने जारी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें रामपुर जिला कारागार से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जेल के बाहर आजम खान के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम देर शाम जेल से रिहा हो गए। शनिवार को दिनभर आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की प्रक्रिया चलती रही। उनके अधिवक्ता अलग-अलग…

Read More

आजम खां की जेल से रिहाई में फिर फंसा पेंच, 5 मुकदमों में मिली राहत; 52 केस बने बड़ी बाधा

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन आजम खां के पांच मुकदमों में रिहाई परवाने जारी कर दिए गए। हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मामलों के चलते उनकी रिहाई की प्रक्रिया अटक गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार को रिहाई के आदेश जारी नहीं हो सके। अब शनिवार तक रिहाई…

Read More

दो पत्नियों के बीच ‘तीन-तीन दिन’ का पंचायत फॉर्मूला एक हफ्ते में ही टूटा, छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो पत्नियों के साथ पति के रहने को लेकर पंचायत का चर्चित फैसला महज एक सप्ताह भी नहीं टिक सका। पंचायत ने विवाद सुलझाने के लिए पति को दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने और सातवें दिन अपनी इच्छा से किसी एक के साथ रहने का फैसला सुनाया था। अब छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई, जबकि बड़ी बेटी को रास्ते में छोड़ देने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस…

Read More

रामपुर में दर्दनाक हादसा: छोटे भाई की मौत का गम नहीं सह सके बड़े भाई, कुछ ही घंटों में हार्ट अटैक से तोड़ा दम

रामपुर: जिले के सैदनगर क्षेत्र में एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरे गांव में मातम पसर गया। छोटे भाई की बीमारी से मौत के बाद बड़े भाई यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। जनाजे और दफन की तैयारियों के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। महज आठ घंटे के भीतर दो सगे भाइयों के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। बीमारी से हुई छोटे भाई की मौत यह घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र…

Read More