उन्नाव।आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्नान तथा दर्शन-पूजन को दृष्टिगत रखते हुए आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनन्द घाट व मिश्रा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के स्नान हेतु बनाए गए पक्के घाटों, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस तैनाती, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, घाटों पर सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
