श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 14 दिसम्बर को रहेगा कार्यकारी अवकाश
झांसी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर पूर्व में दिनांक 24 नवम्बर, 2026 को घोषित कार्यकारी अवकाश को परिवर्तित कर अब दिनांक 14 दिसम्बर, 2026 (सोमवार) को कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद झांसी में भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 14 दिसम्बर, 2026 (सोमवार) को कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही दिनांक 24 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश पूर्ववत यथावत रहेगा।
