US-ईरान समझौते का भारत को बड़ा फायदा! होर्मुज से निकले 11 भारतीय जहाज, तेल-गैस सप्लाई पटरी पर लौटने के संकेत

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर हुए समझौते के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक लेकर भारत की ओर आ रहे 11 व्यापारिक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं। इसके साथ ही भारत से फारस की खाड़ी की दिशा में दो अन्य जहाज भी रवाना हो गए हैं। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के सामान्य होने की दिशा…

Read More

US-Iran Talks: तनाव, धमकियों और वॉकआउट के बीच बनी बड़ी सहमति, अमेरिका-ईरान वार्ता में निकला समझौते का रास्ता

बर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी चेतावनियों और ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अस्थायी वॉकआउट के बावजूद स्विट्जरलैंड में हुई उच्चस्तरीय अमेरिका-ईरान वार्ता से कई अहम नतीजे सामने आए हैं। कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में आयोजित इस बैठक में दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति जताई, जिससे क्षेत्रीय तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। वार्ता के समापन के बाद जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि दोनों पक्षों ने अगले 60 दिनों के भीतर व्यापक समझौते तक पहुंचने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार की है।…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट खुला, लागू हुई अमेरिका-ईरान डील… फिर भी क्यों खत्म नहीं हुई चिंता? 60 दिन में होंगे बड़े फैसले

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जारी तनाव को विराम देने वाला अंतरिम शांति समझौता लागू हो गया है। समझौते के प्रभाव में आते ही दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। अमेरिका ने ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी भी हटा ली है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जो अब भी दोनों देशों के बीच विवाद की वजह बने…

Read More

US-ईरान समझौते के बाद क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? 19 जून के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच आम लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल के दामों पर टिकी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद वैश्विक तेल बाजार में दबाव कम हुआ है, लेकिन फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी बड़ी राहत का ऐलान नहीं हुआ है। 19 जून के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। आज जारी ताजा कीमतों के अनुसार देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल के…

Read More

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भारत को मिल सकती है बड़ी राहत! सस्ते तेल की उम्मीद बढ़ी, अगले हफ्ते दिल्ली पहुंचेंगे ईरानी पेट्रोलियम मंत्री

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया समझौते के बाद भारत के लिए सस्ते कच्चे तेल की आपूर्ति का रास्ता दोबारा खुलने की उम्मीद मजबूत हुई है। इसी बीच ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद अगले सप्ताह नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को फिर से गति मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान से तेल आपूर्ति सामान्य होती है, तो भारत को ऊर्जा लागत कम करने और…

Read More

2 महीने बाद खुला होर्मुज का रास्ता! US-ईरान समझौते के बाद समुद्र में लौटे तेल टैंकर, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब दो महीने तक चली समुद्री नाकाबंदी समाप्त होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरानी कच्चे तेल का निर्यात फिर शुरू हो गया है। समुद्री मार्ग खुलने के साथ ही तेल से लदे टैंकरों की आवाजाही तेज हो गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। दो सुपरटैंकरों ने शुरू किया तेल निर्यात टैंकर ट्रैकिंग से जुड़ी रिपोर्टों…

Read More

US-Iran Deal पर इजरायल में बगावत के सुर! नेतन्याहू के मंत्री बोले- ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं, हम किसी के गुलाम नहीं

यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद मध्य पूर्व की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम और समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं इजरायल की सरकार के वरिष्ठ मंत्री बेन ग्वेर ने ऐसा बयान दिया है जिसने क्षेत्रीय तनाव को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इजरायल के दक्षिणपंथी नेता और नेतन्याहू सरकार में मंत्री बेन ग्वेर ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच…

Read More

107 दिन बाद थमा युद्ध! ईरान से डील के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से फिर शुरू हुई तेल टैंकरों की आवाजाही

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष के बाद हालात में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल लेकर जाने वाले जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य होने लगी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि तेल से लदे कई जहाज अब सुरक्षित रूप से होर्मुज़…

Read More

US-Iran Deal पर भड़के नेतन्याहू! बोले- संघर्ष खत्म नहीं हुआ, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते को लेकर मध्य पूर्व की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में समझौता होने की खबरें हैं, वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए साफ संकेत दिया है कि उनका देश ईरान को लेकर अपने रुख में कोई नरमी नहीं बरतेगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान 19 जून को जिनेवा में एक…

Read More

107 दिन के संघर्ष के बाद बड़ा दावा! ट्रंप बोले- अमेरिका-ईरान शांति समझौता तय, शुक्रवार से खुलेगा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति समझौता हो गया है। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही शुक्रवार से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को भी फिर से खोल दिया जाएगा। हालांकि, इस दावे पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी ट्रंप ईरान…

Read More