सीतापुर मैं बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सीतापुर। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन संचालित विद्यालयों में छात्र व अध्यापकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था स्थापित किये जाने एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं आदि की समीक्षा हेतु निम्नांकित विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


01ः- प्राथमिक विद्यालय गन्धौली, विकास खण्ड-सिधौली, जनपद-सी
विद्यालय के किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में कुल 05 अध्यापक एवं 02 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जो उपस्थित पाये गये।

विद्यालय में नामांकित 162 के सापेक्ष छात्र उपस्थिति पंजिका में 118 छात्र-छात्रायें उपस्थित दर्शाया जाना पाया गया, जबकि भौतिक रूप से 67 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान स्टाक पंजिका अपूर्ण पायी गयी तथा साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की पंजिका में दर्ज उपस्थिति तथा भौतिक उपस्थिति में पर्याप्त अन्तर पाये जाने के क्रम में प्र0अ0/प्रभारी प्र0अ0 का माह अक्टूबर, 2026 का वेतन अवरूद्ध करते हुए निर्देशित किया जाता है कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पायी गयी उक्तवत् कमियों का तत्काल नियमानुसार निराकरण कराते हुए सन्दर्भित कमियों के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों एवं फोटोग्राफ के साथ अधोहस्ताक्षरी को 07 दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।


उच्च प्राथमिक विद्यालय गन्धौली, विकास खण्ड-सिधौली, जनपद-सीतापुर, विद्यालय के किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में कुल ,अध्यापक एवं अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं, जो उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित 121 के सापेक्ष 48 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान स्टाक पंजिका अपूर्ण पायी गयी तथा साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी। उक्त के क्रम में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पायी गयी कमियों का तत्काल नियमानुसार निराकरण कराते हुए सन्दर्भित कमियों के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों एवं फोटोग्राफ के साथ अधोहस्ताक्षरी को 07 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु प्र0अ0/प्रभारी प्र0अ0 को निर्देशित किया जाता है।

सीतापुर। प्राथमिक विद्यालय जयराम नगर, विकास खण्ड-सिधौली, जनपद-सी के किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में 01 प्रधान अध्यापक एवं 03 अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं, 03 कर्मचारियों के नाम के सम्मुख अध्यापक उपस्थिति पंजिका में पदनाम अंकित नहीं है, जो उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित 84 के सापेक्ष 47 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये।

इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की रंगाई-पुताई तथा साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी। उक्त के क्रम में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पायी गयी कमियों का तत्काल नियमानुसार निराकरण कराते हुए सन्दर्भित कमियों के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों एवं फोटोग्राफ के साथ अधोहस्ताक्षरी को 07 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु प्र0अ0/प्रभारी प्र0अ0 को निर्देशित किया जाता है।

Related posts