सीतापुर।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर द्वारा प्रातः 9:07 पर कम्पोजिट विद्यालय हजरतपुर विकास क्षेत्र बेहटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था।अध्योहस्ताक्षरी द्वारा विदालय में छात्रो एवं अन्य कार्मिक के साथ प्रार्थना करवाई गई । इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार राजवंशी का एक दिन का वेतन रूकते हुए निलंबन की कार्यवाही क्यों ना की जाए जिसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 9:18 पर सहायक अध्यापिका जया लक्ष्मी उपस्थित हुई।
विद्यालय के खैरूनिशा स०अ०, अंकुर वर्मा सoअo, सुनील कुमार सoअo, संजय कुमार गौतम सoअo, शशी भूषण पांडेय सoअo, जया लक्ष्मी सoअo, राजीव कुमार राय सoअo, सुनीत कुमार श्रीवास्तव सoअo, कुo शिल्पी वर्मा शिक्षामित्र, नीलम श्रीवास्तव शिक्षामित्र, नवीन कुमार मिश्रा अनुदेशक तथा राम मिलन अनुदेशक का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए ।
प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज विकास खंड बेहटा में 9:30 बजे निरीक्षण किया गया। विदालय बंद था, बच्चे गेट के बाहर खड़े अपने अध्यापक का इंतिजार करते हुए पाए गए। बच्चों ने अवगत कराया की शिक्षक लोग 10 बजे के बाद ही आते है। उक्त के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक जसवानी को निलंबित करने व शिव शंकर सoअo, राम सिंह सoअo, तथा बालक राम शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटते हुए निलंबित क्यों ना किया जाए, का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक विद्यालय सुमेर विकास खंड बेहटा का समय 09:57 पर निरीक्षण किया गया। बच्चो से बोर्ड पर हिंदी शब्दों को लिखवाया गया। बच्चों को नियमित यूनिफार्म पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। मल्टीपल हैंडवाश, बालक-बालिका शौचालय, रंगाई पुताई, बल्ब पंखा आदि को दिवाली से पूर्व सही कराकर फोटोग्राफ सहित सूचित कराने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय दरियाना विकास खंड रेउसा का समय 10:28 पर निरीक्षण किया गया। बच्चों से बोर्ड पर गणित के प्रश्न हल करवाये गए। विद्यालय प्रांगण में साफ़ सफ़ाई, शौचालय की सफ़ाई करने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसैया विकास खंड रेउसा का 10:57 पर निरीक्षण किया गया। सहाय अध्यापक सुबोध तिवारी व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पांडेय अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रमुवापुर विकास खंड रेउसा का 11:38 पर निरीक्षण किया गया। विद्यालय की साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए तथा फ़ोन और ग्राम प्रधान से बात करके विद्यालय की सफ़ाई की समस्या का समाधान करने के लिए अवगत किया गया।
उच्च प्रा० विo ढाखिन विकास खंड बेहटा का 12:30 पर निरीक्षण किया गया। जयवीर सिंह सoअo अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। मल्टीपल हैंडवाश में टैप नहीं थे। शौचालय में पानी की कनेक्टिविटी नहीं थी। जिसके लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
