
मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन में उस वक्त कूटनीति की गर्माहट साफ महसूस की जा सकती थी, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच गले मिलना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि गहराते रणनीतिक रिश्तों का संकेत भी माना जा रहा है।
बैठक में भारत-फ्रांस Strategic Partnership की अब तक की प्रगति की समीक्षा हुई और आने वाले वर्षों के लिए नई दिशा तय करने पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक 114 राफेल लड़ाकू विमानों और HARMER मिसाइलों की खरीद जैसे बड़े रक्षा समझौतों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
Rafale 2.0? डिफेंस में नई छलांग
राफेल डील पहले भी भारत-फ्रांस रिश्तों की पहचान रही है, लेकिन इस बार दांव और बड़ा है। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि 114 अतिरिक्त विमानों की संभावित खरीद भारतीय वायुसेना की क्षमता में बड़ा इजाफा करेगी। राजनीतिक गलियारों में हल्की मुस्कान के साथ यह भी कहा जा रहा है “जब दोस्ती स्ट्रैटेजिक हो, तो डील भी सुपरसोनिक होती है।”
ताज होटल में श्रद्धांजलि, आतंकवाद पर एक सुर
द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई के ताज महल पैलेस होटल पहुंचकर 2008 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस पूरी मजबूती से भारत के साथ है। यह संदेश सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि रणनीतिक भी था Global Terrorism पर साझा स्टैंड का संकेत।
Innovation Year 2026: टेक्नोलॉजी में नया अध्याय
बैठक के बाद दोनों नेता ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इसमें स्टार्टअप्स, रिसर्च कम्युनिटी और इंडस्ट्री लीडर्स को जोड़ने की योजना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, डिफेंस और सिक्योरिटी के अलावा डिजिटल टेक्नोलॉजी, AI, ग्रीन एनर्जी और क्लीन पाथवे पर भी सहयोग तेज़ी से बढ़ रहा है।

मुंबई के बाद मैक्रों दिल्ली में AI Impact Summit में हिस्सा लेंगे संकेत साफ है, साझेदारी अब सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं, बल्कि हाईटेक फ्यूचर की ओर बढ़ रही है।
हवाई अड्डे से लोक भवन तक—डिप्लोमैटिक रेड कार्पेट
प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई आगमन पर राज्य नेतृत्व ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का मकसद व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
कूटनीतिक भाषा में कहें तो “इंडो-फ्रेंच रिश्ते अब सिर्फ दोस्ती नहीं, फ्यूचर पार्टनरशिप की Blueprint बन रहे हैं।”
“अब AI बोलेगा – मैं नकली हूँ! सोशल मीडिया पर ‘सच’ का स्टिकर जरूरी”
