उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय थाना ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी जनपद उन्नाव के बारे में जानकारी मिली कि वहां के अध्यापक समय से नहीं जाते हैं, जब इच्छा होती है जाते हैं और जब इच्छा होती चले आते हैं, बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है इस संदर्भ में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश कुमार पांडे से बात की उनकी भाषा शैली बहुत ही नकारात्मक रही उन्होंने स्कूल की जांच और समय से अध्यापक नहीं जाते हैं।
इस संदर्भ में कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया और ना ही जांच कराई। जब स्थिति को जानकारी करने संवाददाता स्कूल पहुंचा और वहां की स्थिति देखी उसके बाद एडी बेसिक लखनऊ को अवगत कराया उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फोन नहीं अटेंड किया बाद में फोन अटेंड किया उसके बाद बताया गया लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की और कई एक कुतर्क किया वहां के अध्यापक अपनी मनमर्जी से जाते हैं और आते हैं।
प्राथमिक विद्यालय थाना ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी पर गए तो वहां पर निवासियों ने कहा भैया आसपास के स्कूलों का भी यही हाल है कोई अध्यापक समय से नहीं जाता है और ना ही समय से आता है कब चले जाएं कब आ जाएं आप हमारे साथ चलिए अन्य स्कूलों की भी स्थिति बहुत खराब है, यह हाल है आज प्राथमिक विद्यालय सरकारी यो का।
जबकि अधिकारियों से शिकायत करो उक्त लोगों के कार्यों के कृत के संदर्भ में तो उनकी भाषा शैली बहुत ही नकारात्मक रहती है इससे स्पष्ट होता है की सब मिली भगत है और किस कारण ऐसा हो रहा है यह एक भ्रष्टाचारी का भी मुद्दा हो सकता है। मैं माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूंगा प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों और अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है इस पर अंकुश लगाएये और स्कूलों की जांच करवाये हकीकत सामने आ जाएगी।
जब मैं बेसिक शिक्षा अधिकारी से वहां की अन्य अध्यापकों की समय से ना आने के संदर्भ में बात की तो उनका जवाब बहुत ही नकारात्मक था उनका सवाल था कि आप पहले हमको गूगल के माध्यम से स्कूल की फोटो भेजिए एक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिले का जब मैं शिकायत कर रहा हूं लोगों की कंप्लेंट के आधार पर वह मुझे गूगल के द्वारा उसे स्कूल की फोटो मांगने की बात कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने बताया कि अध्यापक यहां पर समय से नहीं आते हैं हम लोग बहुत परेशान रहते हैं ना ही यहां पर पढ़ाई होती है। इसका पूरा वीडियो बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया, तथा वहां के महिलाओं ने भी स्कूल के हेड मास्टर की शिकायत की जो स्कूल नही आते है। ना हीं समय से नहीं आते हैं जब इच्छा हो चले जाना आदि वहां के निवासियों ने बताया।
इस तरह के व्यवहार से स्पष्ट होता है कि यह जो स्कूलों में अनुमताए अध्यापकों की चल रही है सब शिक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिली भगत के द्वारा हो रहा है, तथा खंड शिक्षा अधिकारी आदि सबकी जानकारी में है।
वहां के गांव के लोगों ने बताया जबकि यह स्कूल जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर हरदोई उन्नाव रोड पर स्थित है जो बहुत ही महत्वपूर्ण रोड है जो मुख्य मार्ग माना जाता है, वहां पर यह लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं स्कूल समय से नहीं जाते हैं समय से नहीं आते हैं बंद रहता है कर रहे हैं,जो दूर दराज आसपास गांव क्षेत्र में सड़क से जो कई किलोमीटर या किलोमीटर अंदर है लोग होंगे वहां की स्थिति क्या होगी इसका अवलोकन खुद कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री से भी मांग है कि इस पर संज्ञान ले और जो लोग दोषी हैं उन पर कार्रवाई करें। इस संदर्भ में एडी बेसिक लखनऊ को अवगत कराया गया है।
