मंत्री दयाशंकर सिंह को राशन-रेवड़ी पर गर्व, सपा पर तंज

Ajay Gupta
Ajay Gupta

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बलिया में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि आज देश इतना आगे बढ़ चुका है कि हम मुफ्त में राशन से लेकर माचिस तक दे पा रहे हैं।”

लाइव | Ahmedabad Plane Crash: 242 यात्रियों में से 133 शव निकाले गए

मुफ्त राशन-माचिस से नहीं शरम, गर्व है!

मंत्री दयाशंकर सिंह ने विपक्ष के इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि सरकार मुफ्तखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह गरीब कल्याण की सोच है, न कि मुफ्तखोरी की नीति।

“देश आत्मनिर्भर बन रहा है। जनता को जरूरी चीजें देना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि एहसान,” – दयाशंकर सिंह

अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर करारा हमला

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर तीखा हमला करते हुए मंत्री सिंह ने कहा,

“समाजवादी पार्टी के 24 पद तो सिर्फ मुलायम सिंह यादव के परिवार के लिए ही आरक्षित हैं। अखिलेश जी पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाएं फिर PDA की बात करें।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव वास्तव में लोकतांत्रिक हैं तो पहले पार्टी के संविधान में यह जोड़ें कि भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के उम्मीदवार मुलायम परिवार से बाहर का भी कोई बन सकता है।

बलिया में दिए गए इस बयान ने जहां केंद्र सरकार की योजनाओं को समर्थन दिया, वहीं समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। ऐसे बयान 2024 के बाद की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कैदियों को कंप्यूटर का ज्ञान, ‘Ctrl+Z’ से नहीं, ‘Ctrl+Alt+Del’ से होगा सुधार

Related posts