‘जंग खत्म’, नेतन्याहू बोले ‘अभी नहीं’—क्या टूट गया US-इजरायल गठबंधन

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

मिडिल ईस्ट की जंग अब सिर्फ मिसाइलों की नहीं— इगो, पावर और पॉलिटिक्स की लड़ाई बन चुकी है। जहां एक तरफ Donald Trump शांति की बात कर रहे हैं, वहीं Benjamin Netanyahu ने साफ कह दिया— “ऑपरेशन जारी रहेगा।”

33वें दिन जंग का नया मोड़

Middle East में जारी संघर्ष अब 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका: “सीजफायर की कोशिश”, इजरायल: “अटैक जारी रहेगा” यानी, साथ लड़ने वाले अब अलग सोच रहे हैं।

ट्रंप का बयान: 2-3 हफ्तों में खत्म होगी जंग?

Donald Trump ने हाल ही में दावा किया “2-3 हफ्तों में युद्ध खत्म हो सकता है”, ईरान को कई बार संदेश भेजे गए, बिना शर्त बातचीत की बात। लेकिन सवाल क्या यह सिर्फ बयान है या रणनीति?

नेतन्याहू का जवाब: “No Ceasefire, Only Strike”

ट्रंप के बयान के तुरंत बाद Benjamin Netanyahu का सख्त रुख सामने आया। “ईरान में सैन्य अभियान जारी रहेगा”, कोई नरमी नहीं, कोई रुकने का इरादा नहीं यानी, इजरायल अपनी अलग लाइन खींच चुका है।

जंग की शुरुआत और अब तक का नुकसान

28 फरवरी: US-इजरायल संयुक्त हमला। कई ईरानी ठिकाने तबाह। शीर्ष नेतृत्व को भारी नुकसान। Ali Khamenei समेत कई बड़े नामों के मारे जाने की खबरों ने इस जंग को और खतरनाक बना दिया।

क्या अमेरिका-इजरायल में दरार?

अब सबसे बड़ा सवाल क्या दोनों देशों में मतभेद शुरू हो गए हैं? क्या इजरायल “सोलो वॉर” की तरफ बढ़ रहा है? अमेरिका कूटनीति चाहता है इजरायल “फाइनल स्ट्राइक”।

“दो कप्तान, एक टीम… और दिशा अलग-अलग”

कप्तान 1: “मैच खत्म करो”
कप्तान 2: “अभी तो खेल शुरू हुआ है”

मिडिल ईस्ट की यह जंग अब कोऑर्डिनेशन नहीं, कन्फ्यूजन का मैदान बन गई है।

क्या इजरायल पीछे हटेगा? क्या अमेरिका दबाव बनाएगा? क्या ईरान जवाबी बड़ा हमला करेगा? जंग खत्म होने से ज्यादा खतरनाक हो चुकी है।

288 सीटों पर BJP ‘अटैक’! मतुआ कार्ड, कांग्रेस में सेंध और बंगाल में गेम सेट?

Related posts

Leave a Comment