ससुराल से लौटते वक्त पत्नी को गंगा में फेंका, अफेयर के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम; पुलिस ने दबोचा

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पति पर अपनी पत्नी को गंगा की तेज धारा में फेंकने का आरोप लगा है। घटना सफीपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम ससुराल से पत्नी को लेकर लौट रहे पति का परियर-बिठूर पुल पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उसने पत्नी को गंगा में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को पकड़ लिया। महिला की तलाश अब भी जारी है। रास्ते में हुआ…

Read More

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच पर किसका चलेगा जादू? बल्लेबाजों या स्पिनरों में से कौन मारेगा बाजी

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और अब उसकी नजर पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीत के साथ उसकी सेमीफाइनल की जगह पक्की हो जाएगी। दुबई की…

Read More

‘मिर्जापुर द मूवी’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड; इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुंबई: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ए सर्टिफिकेट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कहानी के साथ-साथ खास तौर पर क्लाइमेक्स की तारीफ की जा रही है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन…

Read More

BRICS समिट में शी जिनपिंग की एंट्री तय, हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत; बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान का दौरा टला

नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जिनपिंग की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब सात साल बाद होने वाली इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होने की संभावना है। शी जिनपिंग इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। उस दौरान दोनों देशों के बीच…

Read More

नेपाल की सुरंगों में फंसी सैकड़ों जिंदगियां, 500 से ज्यादा इंजीनियर बने उम्मीद की किरण; WhatsApp पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

काठमांडू: नेपाल की त्रिशूली घाटी में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हेलीकॉप्टर और भारी मशीनरी के साथ 500 से ज्यादा इंजीनियर और विशेषज्ञ भी बचाव दलों की मदद में जुटे हैं। इसके लिए बनाए गए WhatsApp ग्रुप के जरिए हाइड्रोपावर परियोजनाओं और सुरंगों से जुड़ी तकनीकी जानकारी तुरंत रेस्क्यू टीमों तक पहुंचाई जा रही है। बाढ़ के बाद छह जलविद्युत परियोजनाओं से करीब 900 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें कम से कम तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन थीं। अधिकारियों…

Read More

नेपाल त्रासदी के 10 दिन बाद भी जारी है तबाही का मंजर, 1400 से ज्यादा मौतें; 5000 से अधिक लोग अब भी लापता

काठमांडू: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के 10 दिन बाद भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ और हिमस्खलन के बाद मची तबाही में अब तक 1400 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं। लापता लोगों के परिजनों की उम्मीद अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। कई परिवार लंबे समय से अपनों की तलाश में…

Read More

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई, इटली में बनाया युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। मोदी ने उनकी इस उपलब्धि को इतालवी जनता के उनके नेतृत्व में भरोसे और विश्वास का स्पष्ट संकेत बताया। मेलोनी ने मोदी को दिया धन्यवाद मोदी की बधाई पर जॉर्जिया मेलोनी ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। मेलोनी ने यह भी कहा कि दोनों…

Read More