आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मातृशक्ति व आंगनबाड़ी बहनों का

 

उन्नाव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पिपरी स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने उपस्थित मातृशक्ति को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा फल की टोकरियां भेंट कीं। सीडीपीओ कुंवर धर्मेंद्र सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बच्चों को टीका लगाकर, माला पहनाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा उन्हें खिलौने वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी बहनों को ‘आंगन मिलन सेवा प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मातृशक्ति एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के स्वस्थ और सशक्त भविष्य की नींव मजबूत करने में मातृशक्ति तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है।

विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधान राजाराम, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, महिला मोर्चा की सुमन गौतम, मुख्य सेविका दीपशिखा साहू, आंचल पटेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts