
मध्य पूर्व में हालात “डिप्लोमैटिक टेंशन” से सीधे “मिसाइल मोड” में शिफ्ट हो चुके हैं। Iran और Israel के बीच टकराव अब सीमित सैन्य कार्रवाई नहीं रहा यह मल्टी-फ्रंट एस्केलेशन में बदल चुका है।
ईरान ने United Arab Emirates पर हमला किया, जबकि Bahrain में अमेरिकी नेवल बेस को निशाना बनाए जाने की खबर ने वॉशिंगटन तक सायरन बजा दिए।
कतर में अलर्ट, शेल्टर में नागरिक
Qatar में अमेरिकी नागरिकों को शेल्टर में जाने का निर्देश यह संकेत है कि संघर्ष अब “रेजनल वार्निंग” से “रियल रिस्क” में बदल रहा है। ब्रिटेन ने भी अपने जहाजों को हाई अलर्ट पर रखा है। मिडिल ईस्ट अब न्यूज़ स्टूडियो की बहस नहीं, रियल-टाइम जियोपॉलिटिकल थ्रिलर बन चुका है।
‘Lion’s Roar’ नाम में क्या रखा है?
इजरायल ने अपने ऑपरेशन का नाम Lion’s Roar रखा है। पिछले साल के ‘Rising Lion’ के बाद यह नया अध्याय बताता है कि यह सिर्फ टैक्टिकल स्ट्राइक नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजिक मैसेजिंग भी है।
प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने इसे “एक्ज़िस्टेंशियल थ्रेट” खत्म करने की कार्रवाई बताया, जबकि Donald Trump को “ऐतिहासिक नेतृत्व” के लिए धन्यवाद दिया।
रूस की प्रतिक्रिया भी आई “शांतिदूत या स्ट्रेटेजिक प्लेयर?” सवाल हवा में तैर रहा है।
साइबर वॉर: न्यूज़ वेबसाइट्स हैक
सिर्फ मिसाइल नहीं, कीबोर्ड भी दागे गए। ईरान की सरकारी एजेंसियों IRNA, ISNA जैसी साइट्स हैक होने की खबर है। यानी जंग अब ज़मीन और आसमान के साथ-साथ सर्वर रूम में भी लड़ी जा रही है।

70 मिसाइलें और ‘जवाबी कार्रवाई’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने 70 मिसाइलें दागीं। लेबनान से Hezbollah की एंट्री और यमन की गतिविधियाँ यह संकेत देती हैं कि यह द्विपक्षीय टकराव नहीं रहा।
भारत की तैयारी
भारत ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर अपने नागरिकों को अलर्ट किया है। नई दिल्ली फिलहाल “कूटनीतिक संतुलन” की नीति पर है—ना खुला समर्थन, ना खुली आलोचना।
मिसाइलें तेज, शांति धीमी
दुनिया का हर नेता कैमरे के सामने “शांति” बोलता है और बैकस्टेज “स्ट्रैटेजी”। यह जंग सिर्फ हथियारों की नहीं, नैरेटिव की भी है। एक तरफ “डेमोक्रेसी की रक्षा” का दावा, दूसरी तरफ “सॉवरेनिटी की रक्षा” की दलील। आम नागरिक? वही ट्वीट्स, ट्रेंड्स और टेंशन के बीच।
अगर हालात ऐसे ही रहे तो मिडिल ईस्ट का नक्शा नहीं बदलेगा, लेकिन न्यूज़ रूम की टीआरपी जरूर बदल जाएगी।
पिता की हत्या के बाद वेब सीरीज से सीखा शव ठिकाने लगाने का तरीका
