“हथियार डालो या…”: ट्रंप की चेतावनी, तेहरान का पलटवार

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

मिडिल ईस्ट की आग में अब बयानबाज़ी भी मिसाइल स्पीड से चल रही है। Donald Trump ने ईरान की सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों को सीधा संदेश देते हुए कहा कि वे “हथियार डाल दें और पूरी इम्यूनिटी लें, वरना पक्की मौत का सामना करें।”

यह बयान ऐसे वक्त आया है जब Israel और United States की संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

ट्रंप का संदेश सिर्फ सैन्य बलों तक सीमित नहीं था। उन्होंने ईरान के नागरिकों से भी कहा कि “तुम्हारी आज़ादी का समय आ गया है” साथ ही घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। राजनीति और पॉपुलिज़्म का यह मिश्रण कम से कम headline-friendly तो जरूर है।

तेहरान का जवाब: “लड़ाई तुमने शुरू की, खत्म हम करेंगे”

राजधानी Tehran से आई प्रतिक्रिया में स्वर उतने ही सख्त थे। ईरान की संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने कहा कि इजरायल ने ऐसा रास्ता चुना है जिसका अंत अब उसके हाथ में नहीं रहेगा।

सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के आवास पर हमले की खबरों के बीच ईरान ने दावा किया कि उनके राष्ट्रपति और शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित हैं। साथ ही अमेरिका और इजरायल को “मुंहतोड़ जवाब” देने की बात दोहराई गई।

Geopolitics में अक्सर बयान पहले आते हैं, शांति बाद में अगर आती है तो।

जॉर्डन अलर्ट, भारत की एडवायजरी

तनाव का असर पड़ोसी देशों पर भी दिख रहा है। Jordan में अलर्ट घोषित किया गया है। जॉर्डन स्थित Embassy of India in Jordan ने भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को commercial flights बाधित होने से पहले देश छोड़ने की सलाह दी है।

यानी conflict अब सीमाओं से आगे बढ़कर regional ripple effect दिखा रहा है।

War of Words या Words Before War?

ट्रंप का बयान diplomatic doctrine से ज्यादा campaign-style rhetoric जैसा लगा। “अब तुम्हारे पास ऐसा प्रेसिडेंट है…” — यह लाइन जितनी Washington को address करती है, उतनी ही Tehran को भी।

दूसरी ओर ईरान की प्रतिक्रिया में भी वही tone “शुरुआत तुमने की, अंत हम करेंगे।”

Middle East का इतिहास बताता है कि यहां हर escalation का असर global oil markets, diplomatic alliances और regional stability पर पड़ता है। सवाल यह नहीं कि अगला बयान कौन देगा। सवाल यह है कि अगली मिसाइल कौन दागेगा और कब।

डिग्री फर्जी, फैसला भी फर्जी? पाकिस्तान में जज की कुर्सी हिली

Related posts

Leave a Comment