फेक न्यूज के बीच Hello UP का सत्य संकल्प | डिफेंस रिपोर्टर्स की विशेष टीम का योगदान

जीशान हैदर
        जीशान हैदर

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया अफवाहों का अड्डा बन गया है। फर्जी खबरों की बाढ़ में जनता को भ्रमित करने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन इसी माहौल में हम हर खबर की तह तक जाकर, सच्चाई को सामने लाने के संकल्प के साथ खड़े हैं —हम हैं  Hello UP

जिन्होंने चुनी सच्चाई की राह: Hello UP की टीम

Hello UP के एडिटोरियल एडवाइजर अजीत उज्जैनकर ने ज़मीनी हकीकत को जानने वाले अनुभवी सुरक्षा विश्लेषक और डिफेंस कोर्स ग्रैजुएट्स से ख़बरों की जानकारी ली और हम उन्हें आपके सामने लाये हैं: आइये मिलिए टीम से जिसने गुरूवार पूरी रात आपके लिए सच को उजागर किया।

  • तापस सेनगुप्ता (पश्चिम बंगाल)

  • अजित उज्जैनकर (महाराष्ट्र)

  • जुगल पुरोहित (दिल्ली)

  • अजय सूरा (पंजाब)

  • पंकज चतुर्वेदी (राजस्थान)

  • श्रीजीत (केरला)

ये सभी Defence Correspondence Course 2009 के बैच के सदस्य हैं। इनका हर इनपुट — चाहे वह ग्राउंड वीडियो हो या विश्लेषणात्मक जानकारी — अब तक सटीक और विश्वसनीय पाया गया है।

समाचार की तह तक जाना: संपादकीय चुनौती

Hello UP के एडिटर के तौर पर सबसे बड़ी चुनौती होती है — यह तय करना कि जो खबर सामने आ रही है, वह सच है या महज शोर। जब हर तरफ खबरों की बाढ़ हो और हर सोशल मीडिया पोस्ट ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बनने का दावा कर रहा हो, तब एक पत्रकार के लिए सच्चाई की खोज एक मिशन बन जाती है।

हमारी टीम हर वीडियो, तस्वीर और दावा को तीन स्तरों पर जांचती है:

  1. सोर्स वेरिफिकेशन

  2. डेटा ऑथेंटिसिटी

  3. स्थानीय स्रोतों से पुष्टि

इसके बाद ही हम अपने पाठकों तक कोई भी खबर पहुंचाते हैं।

Hello UP की अपील: केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें

फेक न्यूज केवल भ्रम नहीं फैलाती, यह सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाती है। इसीलिए Hello UP की टीम लगातार आपको सटीक, निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरें देने के लिए कार्यरत है।

अगर कोई खबर चौंकाने वाली लगे, तो उसे शेयर करने से पहले भरोसेमंद स्रोतों से जांचें।

Related posts