राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन में, संत प्रेमानंद से मुलाकात ने बदल दिया माहौल

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

राजनीति की हलचल से दूर, आज एक अलग ही तस्वीर सामने आई। न कोई भाषण, न कोई रणनीति… सिर्फ भक्ति, शांति और आत्मा की आवाज। राष्ट्रपति Droupadi Murmu जब वृंदावन पहुंचीं, तो यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं रहा—यह एक आध्यात्मिक journey बन गया।

आश्रम में सादगी, माहौल में गहराई

प्रेमानंद महाराज आश्रम में राष्ट्रपति का स्वागत किसी VIP protocol से नहीं, बल्कि सादगी और श्रद्धा से हुआ। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान न कोई राजनीतिक चर्चा हुई, न कोई एजेंडा बस भगवान, भक्ति और जीवन के अर्थ पर गहरी बातचीत।

नाम जप की शक्ति: संत का संदेश

प्रेमानंद महाराज ने जो कहा, वो सिर्फ शब्द नहीं थे वो एक जीवन दर्शन था। “भगवान का नाम सिर्फ उच्चारण नहीं, आत्मा का सहारा है।”

उन्होंने समझाया कि सच्चे मन से किया गया नाम जप। मन को स्थिर करता है और जीवन को दिशा देता है।

“जहां दुनिया stress management ढूंढ रही है, वहां संत ‘नाम जप’ को ultimate therapy बता रहे हैं।”

‘राधा नाम’ का रहस्य: भक्ति की असली ताकत

संत प्रेमानंद महाराज ने विशेष रूप से ‘राधा नाम’ का महत्व बताया। उन्होंने कहा “जो सच्चे मन से राधा नाम जपता है, भगवान श्रीकृष्ण खुद उसकी ओर खिंचे चले आते हैं।”

यह सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा का सार है।

राष्ट्रपति की अनुभूति: ‘यहां अलग ही शांति है’

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने भी इस अनुभव को शब्दों में बयां किया। उन्होंने कहा कि “ब्रजभूमि में आकर जो शांति और आनंद मिला, वह अद्वितीय है।”

यह बयान औपचारिक नहीं लगा बल्कि एक सच्चे अनुभव की झलक दिखा गया।

सुरक्षा के साए में भी आध्यात्मिक सुकून

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात। प्रशासन पूरी तरह alert, हर मूवमेंट पर नजर। लेकिन इन सबके बीच भी आश्रम का माहौल शांत और आध्यात्मिक बना रहा। जैसे शोर के बीच भी कोई भजन धीरे-धीरे बजता रहे।

सत्ता और साधना का संगम

आज का दिन सिर्फ एक खबर नहीं, एक संदेश था कि सत्ता कितनी भी ऊंची क्यों न हो, आत्मिक शांति की तलाश हर किसी को होती है। और शायद यही वजह है कि राष्ट्रपति भी कभी-कभी भीड़ से दूर भक्ति के रास्ते पर चल पड़ती हैं।

US Base पर मंडराया Drone, अंदर थे Top Ministers! बड़ी चेतावनी?

Related posts

Leave a Comment