तेल नहीं, अब इंटरनेट! मिडिल ईस्ट की आग से ‘डिजिटल नसें’ खतरे में

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

समुद्र के नीचे बिछी वो केबलें… जिन पर आपकी UPI पेमेंट, Netflix, ऑफिस का Zoom कॉल और AI की दुनिया टिकी है—अब जंग के निशाने पर हैं।
मिडिल ईस्ट में गोलियों की आवाज सिर्फ सरहदों तक सीमित नहीं रही… ये अब आपकी जेब, आपकी नौकरी और आपकी स्क्रीन तक पहुंचने वाली है

कहानी तेल की नहीं, डेटा की है। और अगर ये डेटा रुक गया… तो दुनिया ठहर जाएगी।

जंग अब ‘डिजिटल नसों’ पर

मिडिल ईस्ट का तनाव अब सिर्फ मिसाइलों और तेल टैंकरों की कहानी नहीं रहा। असली खेल अब समुद्र के नीचे बिछी उन अंडरसी केबलों का है, जो दुनिया के इंटरनेट ट्रैफिक का लगभग 95% ढोती हैं।

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb—ये सिर्फ समुद्री रास्ते नहीं, बल्कि डिजिटल युग की लाइफलाइन हैं। यहां जरा-सी गड़बड़ी का मतलब है—नेटवर्क ब्लैकआउट, फाइनेंशियल झटका और डिजिटल अफरा-तफरी।

आम आदमी की जेब पर सीधा वार

अगर ये केबल कटती हैं, तो असर सिर्फ टेक कंपनियों पर नहीं पड़ेगा—बल्कि सीधे आपके दिन पर पड़ेगा।

  • UPI ट्रांजैक्शन स्लो या फेल
  • ATM सेवाएं बाधित
  • Work From Home ठप
  • Online classes बंद
  • Freelancers की कमाई पर ब्रेक

यानी डिजिटल इंडिया की स्पीड… अचानक ‘Buffering’ में फंस सकती है।

इंटरनेट महंगा, सेवाएं सुस्त

नेटवर्क बाधित होते ही कंपनियां बैकअप सिस्टम पर शिफ्ट होंगी, जिसकी लागत ज्यादा होती है। और जैसा हमेशा होता है—बिल जनता भरती है।

  • Internet plans महंगे
  • Streaming lag
  • AI tools की processing slow

आज का ‘One Click World’… कल ‘Please Wait’ बन सकता है।

IT एक्सपर्ट की चेतावनी

आईटी विशेषज्ञ पुलकित अवस्थी कहते हैं, “अगर अंडरसी केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो यह सिर्फ टेक्निकल फेलियर नहीं होगा—यह आर्थिक आपातकाल जैसा होगा। भारत जैसे देश, जहां डिजिटल पेमेंट और IT सेक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, वहां इसका असर सीधा रोजगार, स्टार्टअप्स और बैंकिंग सिस्टम पर पड़ेगा। हमें अब इंटरनेट को भी ‘नेशनल सिक्योरिटी एसेट’ की तरह देखना होगा, क्योंकि अगली जंग गोलियों से नहीं, डेटा से लड़ी जाएगी।”

बड़ी कंपनियां भी दांव पर

Amazon, Microsoft और Google—इनके डेटा सेंटर खाड़ी क्षेत्र में हैं। ये सब उन्हीं केबल्स से जुड़े हैं। अगर कनेक्शन गया, तो Cloud services crash, E-commerce प्रभावित, Streaming प्लेटफॉर्म डाउन। दुनिया का डिजिटल इंजन… अचानक झटके खा सकता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा

आज इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं—इकोनॉमी का backbone है। अगर केबल्स कटती हैं Stock market गिर सकता है। International trade रुक सकता है। Supply chain टूट सकती है। यानी एक ‘Invisible Attack’ पूरी दुनिया को हिला सकता है।

भारत क्यों सबसे ज्यादा चिंतित?

भारत में हर दिन करोड़ों लोग UPI, ऑनलाइन जॉब्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं। यहां इंटरनेट रुकने का मतलब है—आर्थिक झटका + रोजगार संकट। भारत की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी भी इन्हीं केबल्स से जुड़ी है। यानी अगर वहां कुछ हुआ… तो यहां असर तय है।

आने वाला ‘Digital War’

यह अब साफ है जंग सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं होगी… अब जंग समुद्र के नीचे, केबल्स के बीच और डेटा के रास्तों पर लड़ी जाएगी। और अगर ये केबल्स टूटती हैं…तो सिर्फ इंटरनेट नहीं—पूरी दुनिया की रफ्तार थम जाएगी।

गोरखपुर में क्रिकेट का ‘गुरुकुल’! Vaas-Jaffer सिखाएंगे खेल

Related posts

Leave a Comment