
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और कई घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। घटना के बाद अब देश की राजनीति भी गर्माने लगी है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
केजरीवाल बोले — “दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X (ट्विटर) पर लिखा, “लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, यह बेहद दुखद है।
पुलिस और सरकार को तुरंत जांच करनी चाहिए कि यह धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।
दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”
केजरीवाल का बयान आने के बाद विपक्षी दलों ने भी केंद्र पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा — “नई दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है।

मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
ममता ने साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि “घटना की जांच निष्पक्षता और तत्परता से हो।”
जांच में जुटी एजेंसियां
NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फॉरेंसिक सैंपल्स और CCTV फुटेज को सील कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक आतंकी साजिश के एंगल को पूरी गंभीरता से जांचा जा रहा है।
वॉशिंगटन में शटडाउन, वाशरूम में लाइन — अब उड़ानें भी ठप!
