उन्नाव जनपद के अचलगंज कस्बे की निवासी रंजना गुप्ता 47 पिछले कई महीनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान थीं ।
पति सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई महीनों से पत्नी को पेट में दर्द हो रहा था कहीं से कोई लाभ न मिलने पर अचलगंज लोहचा मोड़ स्थित ग्लोब हास्पिटल में डा इफ्तिखार को दिखाया।
यहां जांचों के बाद पेट में ट्यूमर होने की जानकारी हुई।
सर्जन डॉ सैय्यद इफ्तिखार ने अपनी टीम के साथ सफल आपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया। अब महिला पूर्ण स्वस्थ है।
