
राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अमित शाह बोले — “FSL टीम मौके पर, हर एंगल से जांच”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा, “दिल्ली में हुए इस हादसे में कुछ लोग हताहत हुए हैं। हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। FSL की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, और मैं स्वयं घटनास्थल और अस्पताल जाऊंगा।
हादसा एक i20 कार में हुआ है, जिसमें तीन लोग सवार थे।”
शाह के इस बयान के बाद NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सक्रिय हो गई है।
राहुल गांधी बोले — “दिल दहला देने वाला हादसा”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

जांच के दायरे में आतंकवादी साजिश
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियां इस धमाके को एक संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देख रही हैं। NIA और IB की टीम मौके से कार के पार्ट्स और ब्लास्ट रेसिड्यू इकट्ठा कर रही हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोट में किस प्रकार का केमिकल या डिवाइस इस्तेमाल हुआ।
चश्मदीद बोले — “एक पल में सब खत्म”
स्थानीय दुकानदारों ने बताया, “हमने बस एक जोरदार धमाका सुना, आग की लपटें आसमान तक गईं। ऐसा लगा जैसे जमीन फट जाएगी।”
दिल्ली का मौसम चाहे ठंडा हो या गर्म, लेकिन सुरक्षा तंत्र के अलर्ट मोड की गर्मी कभी कम नहीं पड़नी चाहिए। हर ब्लास्ट के बाद जांच होती है, बयान आते हैं — लेकिन सवाल वही रहते हैं — “आख़िर पहले क्यों नहीं रोका गया?”
ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, सूर्य बोले “गर्व है”, गंभीर ने कहा “निडर बनो”
