पाकिस्तान में दिनदहाड़े खूनी हमला, अज्ञात बंदूकधारियों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर खूनखराबे की बड़ी वारदात सामने आई है। हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास अस्थायी चौकी बना रखी थी। वहां से गुजरने…

Read More

7 अक्टूबर हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा! इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को मार गिराने का किया दावा

तेल अवीव: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक, मुहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल था। इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की। सेना…

Read More

डील की चर्चा के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लॉन्च साइट और सैन्य नौकाओं को बनाया निशाना

वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जहां एक तरफ परमाणु समझौते और शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में बड़े सैन्य हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि यह कार्रवाई “आत्मरक्षा” के तहत की गई। अमेरिकी हमलों में मिसाइल लॉन्चिंग सिस्टम और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हालात फिर से तनावपूर्ण होते दिखाई दे…

Read More

ईरान के यूरेनियम पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अमेरिका को सौंपो या अंतरराष्ट्रीय निगरानी में कर दो नष्ट

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष-विराम और शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम को या तो अमेरिका को सौंप दिया जाना चाहिए ताकि उसे नष्ट किया जा सके, या फिर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में ईरान के भीतर ही खत्म कर दिया जाए। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिया, जहां उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख…

Read More

कीव पर बड़े हमले की तैयारी में रूस! विदेशी नागरिकों को शहर छोड़ने की चेतावनी, अमेरिकी विदेश मंत्री से भी हुई अहम बातचीत

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़े और सुनियोजित हमलों की चेतावनी देते हुए विदेशी नागरिकों से तत्काल शहर छोड़ने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि यूक्रेन के रक्षा ढांचे और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर लगातार हमले किए जाएंगे। रूस की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब यूक्रेन के स्टारोबिलस्क इलाके में अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला हुआ, जिसमें 18…

Read More

ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, बोले- डील नहीं हुई तो होगा महायुद्ध; अरब देशों से भी की बड़ी अपील

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देकर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता नहीं हुआ तो हालात महायुद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर युद्ध के मैदान में गोलियां पहले से कहीं ज्यादा जोरदार तरीके से चलेंगी। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर एक लंबी पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल…

Read More

फिलीपीन में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच गिरी 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई मजदूर

मनीला: फिलीपीन में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एंजिल्स सिटी में निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय इमारत में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें कई मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज आंधी-तूफान के दौरान यह निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि…

Read More

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल से कीव क्षेत्र में भारी तबाही

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मच गई। यह तीसरी बार है जब रूस ने युद्ध के दौरान इस घातक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सबसे पहले इस हमले की जानकारी दी, जिसके बाद रूस की तरफ से भी पुष्टि की गई कि रात के दौरान किए गए हमलों में…

Read More

ईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू एक सुर में, बोले- तेहरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देंगे

यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त संदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद नेतन्याहू ने साफ कहा कि उनकी और ट्रंप की नीति पूरी तरह एक जैसी है और ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। तेहरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संभावित समझौते और ईरान के परमाणु कार्यक्रम…

Read More

ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ओबामा जैसा नहीं होगा हमारा समझौता

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि यदि उनकी सरकार ईरान के साथ कोई डील करती है तो वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए समझौते जैसी नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और समझौते को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए ओबामा…

Read More