अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा थाना बेहटा मुजावर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

उन्नाव।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा थाना बेहटा मुजावर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति केन्द्र एवं ई-मालखाना का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अभिलेखों एवं उनमें की गई प्रविष्टियों की जांच की गई।

इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रविष्टियों के समयबद्ध एवं शुद्ध अंकन तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, समस्त कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts