झाँसी।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उन्नाव श्री घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा तहसील बीघापुर में जनसुनवाई की गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे ।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
