Blog

किस्मत का खेल: कोई फकीर करोड़पति, कोई रईस ठेलेवाला

भाई रईस अहमद हर सुबह 5 बजे उठते हैं। तेल गरम, अंडा फेंट, पराठा बेल — उनकी मेहनत का तापमान हमेशा हाई रहता है, लेकिन बैंक बैलेंस लो। हर दिन की कमाई उतनी ही, जितनी से पेट चले — सपने नहीं। फकीर मोहम्मद की किस्मत: एक झटका, करोड़पति! दूसरी ओर, फकीर मोहम्मद साहब का जीवन शुरू तो ‘फकीराना’ था, पर किस्मत ने ऐसा पलटी मारी कि लॉटरी लगी या जमीन बिक गई — अब वो हैं करोड़पति। बिना MBA, बिना hustle, फकीरी से Ferrari तक पहुँच गए। नाम में क्या…

Read More

छठ से पहले यमुना में केमिकल! अखिलेश ने उठाए सवाल

दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई के नाम पर डी-फोमर केमिकल डाले जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि “बिना इंसानों की सेहत पर असर की जानकारी लिए यमुना में रसायन डालना बेहद चिंताजनक है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।“ अखिलेश ने आगे कहा कि यमुना केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है — यह मथुरा, प्रयागराज होते हुए गंगा में मिलती है, जिससे काशी तक के जल में प्रदूषण फैल…

Read More

सीएम योगी का पंजाब के किसानों को दिवाली गिफ्ट: भेजे 1000 क्विंटल बीज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से एक संवेदनशील पहल करते हुए पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए गेहूं बीज सहायता वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएम ने कहा, “उत्सव का असली आनंद तभी है, जब हम किसी पीड़ित को जोड़कर उसकी मदद करें।“ उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल के तहत ढाई हजार बोरे यानी 1000 क्विंटल बीबी-327 गेहूं बीज पंजाब भेजा गया है, जो निशुल्क वितरित किया जाएगा। बीबी-327: कमाल का बीज, 80 क्विंटल तक उपज मुख्यमंत्री ने बताया…

Read More

सीएम योगी बोले: Zero Tolerance जारी रहेगा! | Police Smriti Diwas 2025

21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन्स में यूपी पुलिस स्मृति दिवस बेहद गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल को संबोधित किया और उनके समर्पण व साहस की प्रशंसा की। सीएम ने कहा, “राज्य पुलिस बल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखने में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।“ महाकुंभ 2025 में पुलिस का अनुशासन रहा अद्भुत सीएम योगी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि, “इस आयोजन…

Read More

“असल दुनिया ठीक है, सोशल मीडिया डराता है!”

हरियाणा पुलिस के भीतर हाल ही में दो बड़ी घटनाओं ने सभी को चौंका दिया। 7 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार का शव उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से मिला। कथित सुसाइड नोट में उन्होंने ट्रांसफर, करियर और जातिवाद से जुड़ी समस्याओं की बात की थी। इसके कुछ दिन बाद, 14 अक्टूबर को ASI संदीप लाठर ने भी कथित आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उन्होंने वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और जातिवादी व्यवहार का आरोप लगाया था। DGP ओपी सिंह की दो टूक: “मनोबल नहीं टूटा है” इन दोनों…

Read More

Sanae Takaichi बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

जापान की राजनीति ने इतिहास रच दिया है। 64 वर्षीय सनेई तकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।और ये कोई मामूली महिला नहीं — टीवी होस्ट रह चुकी हैं, मिनिस्टर रही हैं, और… हेवी मेटल ड्रम भी बजा चुकी हैं!(यानि देश चलाना इनके लिए ‘बीट’ पकड़ने जैसा ही है) तीसरी बार में मार ली कुर्सी — संसद ने दिया बहुमत का भरोसा तकाइची का ये तीसरा प्रधानमंत्री बनने का प्रयास था — और इस बार भाग्य, पार्टी और पार्लियामेंट तीनों ने साथ दिया।लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता…

Read More

Zelensky: ट्रंप-पुतिन से होगी मुलाक़ात तो… हम भी तैयार हैं, बशर्ते बुलावा आए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अब कूटनीति की शतरंज में अगला मोहरा बनना चाहते हैं। ट्रंप और पुतिन की प्रस्तावित बुडापेस्ट बैठक को लेकर उन्होंने कहा है — “अगर मुझे बुलाया गया, तो ज़रूर शामिल होऊंगा।” इस बयान को समझा जाए तो मतलब ये है कि, “बैठक में शामिल होने की शर्त है — मुझे बुलाया भी जाए, और मेरी बात सुनी भी जाए!” Trump-Putin की टेलीफोनिक बातचीत और ‘Budapest Calling’ गुरुवार को ट्रंप और पुतिन के बीच हुई फोन बातचीत के बाद खबर आई कि दोनों जल्द ही हंगरी…

Read More

ट्रंप की धमकी या डील की डिप्लोमेसी? November से 155% टैरिफ लगेगा

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति फिर सुर्खियों में हैं — और इस बार निशाने पर है चीन! व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “चीन हमारे लिए बहुत ही सम्मानित रहा है। वे 55% टैरिफ़ दे रहे हैं। लेकिन अगर डील नहीं हुई… तो नवंबर से उन्हें 155% देना पड़ सकता है।” अब चीन वाले सोच रहे होंगे — “ये डील हो रही है या EMI बढ़ाई जा रही है?” ये डील नहीं धमकी है? जहां एक तरफ डिप्लोमैट्स बैठकर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे…

Read More

यू-टर्न पर यू-टर्न! JMM को चाहिए सीटें या सस्पेंस स्क्रिप्ट?

Breaking News नहीं, ‘Twisting News’ बन चुका है बिहार चुनाव। झारखंड से आए मेहमान हेमंत सोरेन ने फिर मारी पलटी, और इस बार इतनी तेज़ कि खुद राजनीति भी चौंक गई। पहले बोले — 16 सीटों पर लड़ेंगे।फिर बोले — नहीं नहीं, 12 ठीक हैं।कुछ दिन बाद — चलो भाई, 3 सीट दे दो।और अब? बोले — “भाई, हम तो चुनाव ही नहीं लड़ेंगे!” तो आखिर JMM चाहती क्या है? कुछ जानकारों का मानना है कि JMM का असली मकसद चुनाव लड़ना नहीं, हैडलाइन बनाना है। पार्टी प्रवक्ता सुदीप कुमार…

Read More

दिवाली हो गई… गोवर्धन पूजा कब है? जानिए डेट, मुहूर्त और 56 भोग कथा

दिवाली के पटाखों के धुएं के साथ-साथ लोगों के दिमाग में इस बार कैलेंडर का कोहरा भी छाया हुआ है। अमावस्या दो दिन? दिवाली 20 को, लेकिन अमावस्या 21 को भी? तो फिर गोवर्धन पूजा कब? भाइयों और बहनों! कन्फ्यूज़न को क्लियर करने आ गया है गूगल भक्तों का गोवर्धन गाइड — पढ़िए और ज्ञान पाइए। Govardhan Puja 2025: कब और क्यों? इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है, लेकिन अमावस्या 21 अक्टूबर की शाम तक बनी रहेगी। ऐसे में जो लोग 21 को पूजा करने की सोच रहे थे…

Read More