अमित मौर्य के उन्नाव पहुंचने पर भव्य स्वागत, समर्थकों ने हार-माला पहनाकर जताई खुशी……

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के रिसर्च डिपार्टमेंट में स्टेट को-हेड की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अमित मौर्य पहली बार उन्नाव पहुंचे।अमित मौर्य के उन्नाव पहुंचते ही उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों ने उन्हें हार-माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दरअसल, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के रिसर्च डिपार्टमेंट में अमित मौर्य को स्टेट को-हेड की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार उन्नाव पहुंचे अमित मौर्य का समर्थकों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान लोगों ने अमित मौर्य को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई बांटकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।अमित मौर्य के समर्थकों का कहना है कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और रिसर्च से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

वहीं, अमित मौर्य ने भी संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही अमित मौर्य के स्वागत को लेकर उन्नाव में समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अब नई जिम्मेदारी के साथ संगठन के रिसर्च और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts