Blog

नेहरू के देश से निकली, अब वर्जीनिया की लेफ़्टिनेंट गवर्नर बनीं ग़ज़ाला

भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ ग़ज़ाला हाशमी ने वर्जीनिया में इतिहास रच दिया है। 61 वर्षीय हाशमी को वर्जीनिया की लेफ़्टिनेंट गवर्नर के रूप में चुना गया है — और इस तरह वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बन गई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की हाशमी को 1,465,634 वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जॉन रीड को 1,232,242 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। भारत से अमेरिका तक — चार साल की उम्र में शुरू हुआ सफर ग़ज़ाला हाशमी का जन्म भारत में हुआ…

Read More

1 करोड़ का फ्लैट 10.70 लाख में — आखिर क्यों माफिया के चेहरों पर शिकन!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई प्राइम लोकेशन की जमीन पर बने 72 फ्लैटों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। सीएम ने इस मौके पर कहा — “जब कोई माफिया गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा, उसका यही हाल होगा। अब माफिया की जमीन पर गरीबों का हक लिखा जाएगा।” “माफिया जिस भाषा में समझते हैं, उन्हें उसी भाषा में समझाना जरूरी है” — CM योगी योगी आदित्यनाथ ने माफिया समर्थकों और…

Read More

रील बनाते वक्त यमुना में समाया युवक, कार्तिक पूर्णिमा पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसई घाट पर यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ स्नान करने आया था और रील बना रहा था, तभी यह हादसा हुआ। गहराई में गया रोहित, दोस्त तो बचा लेकिन वह नहीं लौटा सूत्रों के अनुसार, 20 वर्षीय रोहित चौहान अपने दोस्त अमित उर्फ साहिल और कुछ साथियों के साथ नदी में…

Read More

जब SHO बना ‘फरिश्ता’ और थाने ने अपनाया घर खो चुके बुजुर्गों को

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जो हर इंसान का भरोसा ‘पुलिस में भी इंसानियत होती है’ पर और मजबूत करती है।यह कहानी है थाना प्रभारी अमित कुमार की, जिन्होंने वर्दी में इंसान बनकर एक भूखे-प्यासे बुजुर्ग दंपति को न केवल सहारा दिया बल्कि अपने हाथों से खाना परोसकर खिलाया। जब अपनों ने निकाला घर से, पुलिस ने खोला दिल का दरवाज़ा चार दिन से भूखे ये बुजुर्ग दंपति अपने ही बेटे-बहू के हाथों घर से बेघर हो गए थे। थाने…

Read More

अब महिलाएं करेंगी Night Shift! योगी सरकार बोली — “सुरक्षा भी, आज़ादी भी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसा फैसला लिया है जो दिन के साथ-साथ अब रात को भी रोशन करेगा।सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है — अब महिलाएं कारखानों में रात की शिफ्ट (7 PM से 6 AM) में भी काम कर सकेंगी। लेकिन यह “रात की ड्यूटी” सिर्फ काम की नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर की भी होगी। सरकार ने साफ़ कहा है — “सहमति के बिना कोई नहीं, सुरक्षा के बिना कोई शिफ्ट नहीं।” नाइट शिफ्ट में ‘नारीशक्ति’…

Read More

मणिपुर में फिर मुठभेड़! सेना बनाम यूकेएनए, चुराचांदपुर में चार उग्रवादी ढेर

मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में मंगलवार को तड़के सुरक्षाबलों और कथित कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें यूकेएनए (United Kuki National Army) के चार कैडर मारे गए।ये ऑपरेशन सेना और केंद्रीय सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान था — जिसे एक खुफिया इनपुट के बाद शुरू किया गया। लेकिन जैसे ही सैनिकों ने आगे बढ़ना शुरू किया, उग्रवादियों ने सामने से गोलियां चलाना शुरू कर दीं — और फिर जो हुआ, वो मणिपुर के पहाड़ों में गूंज उठा। यूकेएनए के 4 कैडर ढेर — ‘एक्शन सीन बिना बैकग्राउंड म्यूज़िक के’ असम…

Read More

राहुल का ‘H-Files’! वोट चोरी का खुलासा, ब्राजीलियन मॉडल पर राजनीति

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की सियासत में पॉलिटिकल ब्लास्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनावों में 25 लाख वोट चोरी हुए — और ये कोई “लोकल जुगाड़” नहीं, बल्कि “सेंट्रलाइज ऑपरेशन” है। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस वार्ता को नाम दिया — “H-Files” (यानि Haryana Files! “कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती” — अब बनी ब्राजीलियन मॉडल की कहानी! राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तस्वीर दिखाई — नीली डेनिम जैकेट पहने…

Read More

BB19 में टूट गई अमाल-तान्या की जोड़ी! शहबाज की एंट्री से मचा धमाल

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 19’ में रिश्ते अब मौसम की तरह बदल रहे हैं — कभी धूप, कभी छांव, कभी झगड़ा, कभी प्यार!जहां शुरुआत में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बॉन्डिंग सबको क्यूट लगी थी, अब वो रिश्ता “नो सिग्नल” ज़ोन में जा चुका है। वीकेंड का वार बना रिश्ता ब्रेकर ‘वीकेंड का वार’ पर जब सलमान खान ने अमाल से पूछा कि उन्हें कौन फेक लगता है, तो सिंगर ने सीधे कहा — “तान्या!”बस फिर क्या था, दोस्ती का Wi-Fi वहीं डिसकनेक्ट हो गया। अब तान्या…

Read More

Bigg Boss 19: अमाल मलिक की सीक्रेट गर्लफ्रेंड पर पिता डब्बू मलिक का खुलासा

‘Bigg Boss 19’ में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में अगर कोई है, तो वो हैं सिंगर अमाल मलिक। कभी अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले अमाल, अब अपने गेमप्लान, बयानों और सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। घर में उन्होंने खुद बताया कि उनकी लाइफ में कोई “स्पेशल पर्सन” है — बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर शुरू हो गई “Mission Girlfriend” खोज! पिता डब्बू मलिक ने खोले राज — “Invisible Love Story चल रही है…” हाल ही में एक इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने…

Read More

बहराइच में ट्रक ने बाइक सवार फैमिली को रौंदा, चार की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मामला थाना फखरपुर इलाके के मदन कोठी के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक ने अचानक सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और फिर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मौके पर,…

Read More