नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 अगस्त के बीच देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक…
Read MoreBlog
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस; 6 की मौत, 20 यात्री गंभीर घायल
सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास हुआ, जहां हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर लॉरी से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 43 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसा डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का…
Read Moreबेंगलुरु में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, ईद-ए-मिलाद जुलूस को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
बेंगलुरु: ईद-ए-मिलाद जुलूस को देखते हुए बुधवार को बेंगलुरु के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहर से रात 11 बजे तक नृपतुंगा रोड स्थित YMCA ग्राउंड पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए कई मार्गों पर जाम और यातायात दबाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इन प्रमुख रास्तों पर बढ़ सकता है यातायात दबाव जुलूस के दौरान J.C.…
Read Moreबाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने ऑल्टो को मारी टक्कर; सरकारी शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की मौत
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बांदा-बहराइच मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के बिंदोरा चौराहे के पास मौरंग लदे डंपर ने ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की जान चली गई, जबकि 7 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। रास्ता पूछने के बाद कार ले रहे थे यू-टर्न प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे। सुबह करीब 11:30 बजे परिवार सड़क…
Read Moreयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे; बिजनौर से लखनऊ और हरिद्वार का सफर होगा आसान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस परियोजना से बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 10,761 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार पर अनुमानित 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।…
Read Moreमैनपुरी के समान पक्षी विहार के पास पर्यटन विकास को मिली मंजूरी, 6 हेक्टेयर जमीन पर्यटन विभाग को होगी हस्तांतरित
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में मैनपुरी स्थित प्रसिद्ध समान पक्षी विहार के निकट पर्यटन सुविधाओं के विकास से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में ग्राम समान की 6 हेक्टेयर ग्रामसभा भूमि पर्यटन विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण के साथ बढ़ेंगी पर्यटकों की सुविधाएं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह भूमि मैनपुरी की किशनी तहसील के समान पक्षी विहार के पास ग्राम समान में…
Read Moreयूपी सरकार का बड़ा फैसला: 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त सफर, रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा
लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ऐसी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस फैसले के लागू होने के बाद प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में बिना किराया दिए यात्रा…
Read MoreSC/ST का कॉलम है तो OBC का क्यों नहीं? जाति जनगणना पर कांग्रेस का नया वार, PM मोदी से की बड़ी मांग
नई दिल्ली: जाति जनगणना की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मौजूदा जनगणना प्रश्नावली को रद्द करने की मांग की है। दोनों नेताओं ने राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा के बाद नई प्रश्नावली तैयार करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में जातियों की वास्तविक संख्या और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आकलन तभी संभव…
Read Moreहिमाचल में बड़ा हादसा: पीर निगाह के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 से ज्यादा घायल
ऊना: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री से हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह पहुंचे श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया।…
Read MorePS5 पर FIFA खेलते-खेलते आया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने का आइडिया, अभिजीत दीपके ने सुनाया पूरा किस्सा
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत किसी राजनीतिक रणनीति या बड़ी बैठक से नहीं हुई थी। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक, अमेरिका के बोस्टन में वह एक शाम प्लेस्टेशन पर FIFA खेल रहे थे और इसी दौरान उन्हें पार्टी बनाने का विचार आया। उस समय वह नौकरी की तलाश और आवेदन को लेकर तनाव में थे। तभी उनकी नजर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी पर पड़ी, जिसे उन्होंने अपमानजनक माना। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच’ को लेकर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट लिखी और फिर FIFA…
Read More