Blog

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 टीमों में दिखेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे; भारत में यहां देखें सभी मुकाबले लाइव

नीदरलैंड्स: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ETPL 2026 के पहले सत्र की शुरुआत आज 26 अगस्त से होने जा रही है। इस नई टी20 लीग में छह टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा। लीग में मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की मौजूदगी इसे खास बना रही है और भारत में भी इसके मुकाबले सीधे देखे जा सकेंगे। यह लीग क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त पहल है। इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मंजूरी मिली हुई है।…

Read More

यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही छाया स्पॉइलर का डर, अभिनेता ने दर्शकों से की खास अपील- ‘दूसरों का मजा खराब न करें’

मुंबई: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच यश ने दर्शकों से खास अपील करते हुए फिल्म के दृश्यों को रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा न करने और दूसरों के लिए कहानी का रोमांच खराब न करने की गुजारिश की है। यश ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि ‘टॉक्सिक’ उनके लिए महज एक फिल्म नहीं है, बल्कि कई वर्षों…

Read More

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग; अभिनेत्री ने दी सफाई

जयपुर: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के कार्यक्रम में बतौर जज पहुंचीं उर्वशी ने तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। केसरिया, सफेद और हरे रंग की इस ड्रेस के बीच अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी बनाया गया था। ड्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए और इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। तिरंगे से प्रेरित ड्रेस को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी उर्वशी की…

Read More

मेक्सिको के सीमावर्ती शहर में अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, कई गतिविधियां रोकीं; नागरिकों को इमारतों से दूर रहने की सलाह

मेक्सिकली: उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती शहर मेक्सिकली को लेकर अमेरिका ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। संभावित खतरे की जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी प्रशासन ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही शहर में अमेरिकी दूतावास से जुड़ी कई कांसुलर सेवाएं और गतिविधियां अस्थायी तौर पर रोक दी गई हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से सोमवार रात जारी सूचना में बताया गया कि संभावित खतरे के कारण बाजा कैलिफोर्निया की राजधानी मेक्सिकली में कांसुलर सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी। अमेरिकी नागरिकों से शहर की यात्रा…

Read More

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर मुर्मू की शुभकामनाओं से गदगद जेलेंस्की, बोले- युद्ध का सम्मानजनक अंत सबसे बड़ा सपना

कीव: यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजी गई शुभकामनाओं पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आभार जताया है। यूक्रेन की स्वतंत्रता की 35वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां के लोगों को बधाई और शांति की शुभकामनाएं दी थीं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ जारी युद्ध का सम्मानजनक अंत लाखों यूक्रेनियों की सबसे बड़ी इच्छा है। मुर्मू की शुभकामनाओं के लिए जेलेंस्की ने कहा धन्यवाद जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से यूक्रेन के लोगों…

Read More

नागपुर में कांग्रेस पार्षद के घर पर देर रात फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; CCTV में कैद हुए बाइक सवार हमलावर

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर मंगलवार देर रात फायरिंग से सनसनी फैल गई। वाठोडा इलाके में रात करीब 12:30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने पार्षद के घर पर गोली चलाई। गोली लगने से घर का शीशा टूट गया और नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि पार्षद और उनके परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। चलती बाइक से एक हमलावर ने चलाई गोली सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक…

Read More

महाराष्ट्र में पेपर लीक के बाद ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द, रोहित पवार का दावा- 40 लाख रुपये में बेचे गए पेपर

मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है। इस मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता और विधायक रोहित पवार ने आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक करने वाला नेटवर्क पूरे महाराष्ट्र में सक्रिय था और एजेंटों के जरिए ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर 40-40 लाख रुपये में बेचे गए। रोहित पवार ने कहा- सबूतों के साथ उठाया था मामला रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने पेपर लीक का…

Read More

बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव; कई जवान घायल, भीड़ पर लाठीचार्ज

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने को लेकर बुधवार को विवाद बढ़ गया। बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में ईंटों का चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को…

Read More

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश- बुखार वाले मरीजों की तुरंत कराएं जांच

लखनऊ: स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज की खून की जांच और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों से लेकर छोटे अस्पतालों तक सतर्कता डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…

Read More

पश्चिम बंगाल में SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है?

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सवाल उठाया कि अगर कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हों, तो क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इस पहलू पर याचिकाकर्ता से जवाब मांगा। टीएमसी ने 31 विधानसभा…

Read More