उन्नाव। पुरवा कस्बे में राघवेन्द्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, पुरवा (पंजीकृत) के तत्वावधान में ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभायात्रा एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे पश्चिम टोला स्थित श्री आनन्देश्वरी देवी मंदिर से शोभायात्रा रामलीला मैदान, शीतलगंज पुरवा के लिए रवाना हुई।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार योगेन्द्र नाथ द्विवेदी रहे। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अन्नू टंडन शामिल हुईं। इसके अलावा पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक उदयराज यादव, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी, संजय त्रिपाठी, पिंटू द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभायात्रा और श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।
