शिवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद्धा को फरार कराने वाले आमिर समेत तीन लोग चिह्नित

लखनऊ: कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में पुलिस को नए सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को फरार होने में मदद करने वाले आमिर समेत तीन लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें श्रद्धा को होटल में कमरा दिलाने से लेकर नेपाल पहुंचने में मदद करने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है और साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में उनके नाम शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, घटना के समय फ्लैट में मौजूद लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आने के…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद भी श्रद्धा दुबे के तेवर बरकरार, आखिर किसका है भरोसा?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी के बाद भी बेफिक्र और अड़ियल अंदाज में नजर आ रही है। गुरुवार सुबह जब पुलिस उसे हजरतगंज कोतवाली लेकर पहुंची, तो वह हाथ हिलाते हुए ऐसे दाखिल हुई, मानो किसी फैशन शो की शो स्टॉपर हो। सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान भी उसके चेहरे पर पछतावे के कोई स्पष्ट भाव नजर नहीं आए। उसके इस रवैये ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर गिरफ्तारी के बाद भी उसके तेवर इतने बेखौफ क्यों हैं। श्रद्धा को…

Read More

मॉडल श्रद्धा दुबे ने मेडिकल जांच में भी की चालाकी की कोशिश, स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में 12 दिन बाद गिरफ्तार की गई मॉडल श्रद्धा दुबे को गुरुवार को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि मेडिकल प्रक्रिया के दौरान भी उसने निर्देशों के विपरीत काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने समय रहते उसे पकड़ लिया। नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को पुलिस लखनऊ लेकर आई थी। अदालत ने तीनों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका पर सवाल, नेपाल भागने में मदद और फर्जी सिम दिलाने के आरोपों की जांच में जुटी STF

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवा की मौत के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। आरोप है कि घटना के बाद उसने श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद की और फरारी के दौरान संपर्क बनाए रखने के लिए फर्जी पहचान पत्र पर सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया। विशेष कार्यबल (STF) अब आमिर से पूछताछ के जरिए श्रद्धा के मददगारों और नेपाल से जुड़े संपर्कों की कड़ियां खंगाल…

Read More

आगरा के होटल में रातभर रुकी थी श्रद्धा दुबे? पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही बदली गाड़ी और हो गई फरार

आगरा: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से पहले उसके आगरा में ठहरने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा फतेहाबाद रोड स्थित होटल ओम पैलेस में एक युवती और एक युवक के साथ रुकी थी। पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही तीनों दूसरी गाड़ी से वहां से निकल गए। इस बीच होटल के सीसीटीवी फुटेज से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली…

Read More

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामला: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा, पुलिस के सामने सब कुछ बताने की कही बात

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। उसने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने पेश होकर पूरे मामले की सच्चाई बताना चाहती है। हालांकि, श्रद्धा के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो जारी कर श्रद्धा ने क्या…

Read More