इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया….

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

     झांसी। आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी  गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी  विकास कुमार द्वारा आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज सीपरी बाजार एवं जीआईसी बीकेडी, झांसी स्थित  मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा द्वारा मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related posts