बिहार में सत्ता का गेम बदल गया — सम्राट बनेंगे ‘नए कैप्टन’?

Ajay Gupta
Ajay Gupta

सियासत में टाइमिंग ही सब कुछ होती है…और Nitish Kumar ने एक बार फिर वही खेल खेल दिया है। पटना की कुर्सी… दिल्ली की तरफ बढ़ते कदम…और पीछे छूटती सत्ता — जिसे अब कोई और संभालने वाला है।

सूत्र कह रहे हैं — Samrat Choudhary तैयार हैं… बिहार का नया “कैप्टन” बनने के लिए। यह सिर्फ चेहरा बदलने की कहानी नहीं… यह सत्ता के पूरे equation को reset करने वाला मोड़ है।

सत्ता का शतरंज: एक चाल और पूरा बोर्ड बदल गया

बिहार की राजनीति में जो हो रहा है, वह अचानक नहीं है…यह एक carefully crafted political move है। Nitish Kumar ने जब राज्यसभा जाने की इच्छा जताई, उसी वक्त clear हो गया था कि बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है। अब उनका विधान परिषद से इस्तीफा…
और राज्यसभा की ओर बढ़ता कदम…यह संकेत नहीं, सीधा संदेश है — “अब नया चेहरा आएगा।”

सम्राट चौधरी: क्यों वही सबसे आगे?

Samrat Choudhary का नाम अचानक नहीं उभरा है। इसके पीछे कई कारण हैं BJP के अंदर मजबूत पकड़, संगठन पर पकड़ और aggressive political style वह सिर्फ नेता नहीं…BJP का “field commander” माने जाते हैं।

अब सवाल यह नहीं कि वह CM बनेंगे या नहीं…सवाल है — कब बनेंगे?

नीतीश का दिल्ली गेम: exit या elevation?

राज्यसभा की ओर जाना… सिर्फ एक पद बदलना नहीं होता। यह अक्सर होता है active politics से distance या national role की तैयारी। Nitish Kumar के मामले में क्या यह retirement move है? या Delhi politics में entry? लेकिन ground पर perception साफ है “पटना अब उनके लिए priority नहीं रहा।”

विरोध क्यों हुआ?

जब नीतीश ने राज्यसभा का रास्ता चुना, तो JDU के अंदर असंतोष, विपक्ष का हमला और BJP पर “pressure politics” के आरोप।

विपक्ष का कहना “यह फैसला खुद का नहीं, दबाव में लिया गया” लेकिन सियासत में perception ही reality होता है…और अभी narrative यही है —BJP is calling the shots.

निशांत कुमार: क्यों नहीं बने डिप्टी?

कुछ दिन पहले speculation तेज था कि Nishant Kumar को डिप्टी CM बनाया जा सकता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ऐसा नहीं होने वाला। इसका मतलब साफ है परिवार की राजनीति को फिलहाल साइडलाइन किया गया है। और यह BJP के power assertion का भी संकेत है।

टाइमलाइन: कब क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल — आगे क्या? संभावित घटनाक्रम- 10 अप्रैल: Nitish Kumar राज्यसभा की शपथ। उसके बाद CM पद से औपचारिक इस्तीफा फिर नए मुख्यमंत्री की घोषणा। यानी अगले कुछ दिन…बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक होने वाले हैं।

BJP की रणनीति: control vs balance

BJP के लिए यह सिर्फ CM बदलना नहीं है… यह है राज्य पर direct control. 2026–2029 की रणनीति सेट करना और regional power dynamics को reshape करना। Bharatiya Janata Party अब बिहार में secondary player नहीं रहना चाहती।

क्या बदल जाएगा बिहार में?

अगर Samrat Choudhary CM बनते हैं, तो governance style बदलेगा। decision-making तेज होगा और political tone ज्यादा aggressive हो सकती है। यानी बिहार में “soft politics” से “sharp politics” की शिफ्ट दिख सकती है।

 

एक युग का अंत या नई शुरुआत?

Nitish Kumar का बिहार की राजनीति में रोल ऐतिहासिक रहा है। लेकिन अब जो हो रहा है…वह एक transition है। जहां एक चेहरा पीछे हट रहा है और दूसरा आगे बढ़ रहा है। Samrat Choudhary अगर CM बनते हैं, तो यह सिर्फ सरकार बदलना नहीं होगा…यह बिहार की राजनीति का नया chapter होगा।

“हथियार हमने भेजे!” ट्रंप के खुलासे से भड़की जंग, 45 हजार मौतों का दावा

Related posts

Leave a Comment