Twisha Sharma Death Case में बड़ा मोड़, CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी। इसके तुरंत बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी पिछले कई दिनों से गिरिबाला Singh से लगातार पूछताछ कर रही थी।

सबूतों से छेड़छाड़ और प्रताड़ना के आरोप

CBI सूत्रों के अनुसार, गिरिबाला सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ करने, जांच में सहयोग नहीं करने और बहू ट्विशा शर्मा को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी इन सभी पहलुओं को लेकर गहराई से पड़ताल कर रही है।

मामले में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह भी पहले से जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। CBI दोनों से जुड़े कई तकनीकी और दस्तावेजी सबूतों की जांच कर रही है।

हाई-प्रोफाइल केस में बढ़ी हलचल

ट्विशा शर्मा मौत मामला शुरुआत से ही हाई-प्रोफाइल केस बना हुआ है। अब पूर्व जज की गिरफ्तारी के बाद इस केस ने नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। CBI फिलहाल हर एंगल से केस की जांच में जुटी हुई है।

जांच पर पूरे प्रदेश की नजर

इस हाई-प्रोफाइल केस में CBI की कार्रवाई के बाद प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है। ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर शुरू से ही कई सवाल उठते रहे हैं और अब गिरफ्तारी के बाद लोगों की निगाहें जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर टिक गई हैं।

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और एजेंसी जल्द ही कोर्ट में अगली रिपोर्ट पेश कर सकती है।

 

Related posts