उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा चोरी के दो आरोपियो को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त लोडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण- दिनाक 24.10.2026 को श्री गिरीश चंद्र यादव पुत्र स्व० राम रतन यादव नि० शिवसिद्ध खेड़ा थाना असोहा जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना असोहा पर मु0अ0सं0 287/26 धारा 331(4)/305 (ए)/324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थाना असोडा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहित सिंह पुत्र स्व० राजेन्द्र प्रताप सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम उसूरू थाना सरेनी जनपद रायबरेली 2. सतीश राजपूत पुत्र बुद्धीलाल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कुढ़ा ईटगाँव थाना काकोरी जनपद लखनऊ हालपता अमौसी थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ को कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
