
अमेरिका इस समय सर्दी के सबसे खतरनाक बर्फीले तूफान की चपेट में है। मिडवेस्ट से लेकर नॉर्थ-ईस्ट अमेरिका तक ज़िंदगी literally freeze हो गई है। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने इस तूफान को Winter Storm “Devin” नाम दिया है और न्यूयॉर्क समेत कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
सड़कें, घर, गाड़ियां — सब कुछ बर्फ की मोटी चादर में कैद है।
Snowfall Update: NYC से मिशिगन तक White Blanket
नेशनल वेदर एजेंसी के मुताबिक:
- न्यूयॉर्क सिटी (NYC) और आसपास के इलाकों में 2 से 8 इंच तक बर्फ जमी
- कुछ क्षेत्रों में 10 इंच से ज्यादा स्नो लेयर
- मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में 10–12 इंच बर्फ + फ्रीजिंग रेन
- तेज़ हवाओं के कारण पेड़ गिरे, बिजली की लाइनें टूटीं
- कई इलाकों में Power Shutdown
सिंपल शब्दों में कहें तो — America is on Ice Mode
Flights Cancelled: एयरपोर्ट बने अस्थायी घर
बर्फीले तूफान का सबसे बड़ा असर एयर ट्रैवल पर पड़ा है:
- 1800+ Flights Cancelled
- 22,000+ Flights Delayed
- JFK, LaGuardia, Detroit Metro जैसे बड़े एयरपोर्ट प्रभावित
- हजारों यात्री एयरपोर्ट के अंदर ही फंसे
सड़कों पर इतनी फिसलन है कि लोग एयरपोर्ट से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं — Driving is riskier than waiting.
Emergency Alert: NWS की सख्त चेतावनी
NWS ने साफ कहा है:
- घर के अंदर रहें
- गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें
- ब्लैक आइस और फ्रीजिंग रेन से जान का खतरा
27 दिसंबर तक नॉर्थ-ईस्ट अमेरिका में अलर्ट जारी रहेगा, क्योंकि यह शक्तिशाली तूफान East Coast की ओर बढ़ रहा है।
इन राज्यों में Heavy Snowfall Warning
बर्फीले तूफान की चेतावनी जिन राज्यों में जारी है:
California, Nevada, Idaho, Wyoming, Colorado, Minnesota, Wisconsin, Michigan, Ohio, Pennsylvania, New Jersey, New York, Connecticut, Massachusetts, Maryland, Virginia, West Virginia, Delaware, Washington, Oregon, Montana, Utah, Alaska
यानि —West Coast से East Coast तक America under Snow Siege
White Beauty या White Trouble?
बर्फ देखने में Instagram-friendly लगती है, लेकिन ज़मीन पर यह Slip, Shutdown और Stress का दूसरा नाम है। स्कूल बंद, ऑफिस वर्क-from-home, हाईवे स्केटिंग रिंक बने और लोग… बस हीटर के भरोसे।
राहु-चंद्र का खेल! आज किसकी चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा सावधान?
