झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी कार्यवाही में थाना मोंठ द्वारा दो वांछित अभियुक्त रघुवीर शरण पुत्र गोविंद दास, भीम प्रकाश पुत्र गोविंद दास, निवासीगण इमलिया थाना मोंठ को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद डंडा भी बरामद किया गया।
उक्त अभियुक्तों के खिलाफ थाना मोंठ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं उक्त मुकदमे में ये दोनों वांछित थे।
दोनों वांछित अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
