क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी अवस्थी व प्रतिनिधि विपिन अवस्थी का अथक प्रयास लाया रंग………

उन्नाव , विकास खण्ड सिकंदरपुर सिरोसी की ग्राम पंचायत परियर में बर्षो से कीचड युक्त रास्ते का नरक भुगत रहे लोगों को मिली राहत क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी अवस्थी व प्रतिनिधि विपिन अवस्थी का अथक प्रयास लाया रंग, मोहल्लेवासियों में खुशी की लहर।


विकास खण्ड सिकंदरपुर सिरोसी की ग्राम पंचायत परियर में रमेश कुरील के मकान से रामबाबू कश्यप के मकान तक इण्टरलाकिंग का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्य की निधि से प्रतिनिधि विपिन अवस्थी के अथक प्रयास से सदर विधायक पंकज गुप्ता के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है ।

इस मार्ग के लिए क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि विपिन अवस्थी कई वर्षों से प्रयासरत रहे। जो सपना अब जाकर साकार हुआ।इस मार्ग के बनने से लगभग पूरे मोहल्ले के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि विपिन अवस्थी को धन्यवाद दिया। और आगे भी इसी तरह साथ देने का वादा किया।

Related posts