लालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को दिया जागरूकता और सौहार्द का संदेश………….

उन्नाव,सोहरामऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में थाना सोहरामऊ एवं महिला थाना उन्नाव की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत लालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 100 से 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेखा सिंह ने मां-बेटी, सास-बहू और अन्य पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी समझदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सास बहू को बेटी और बहू सास को मां का सम्मान दे तो पारिवारिक विवादों को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, आज की नारी अबला नहीं, सबला और सशक्त है।


थाना सोहरामऊ प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा नारी को दो शिक्षा और अधिकार, तभी होगा देश का उद्धार।कार्यक्रम में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति, महिला आरक्षी आकांक्षा, उपनिरीक्षक देशराज सिंह, महिला कांस्टेबल दीपिका दीक्षित, महिला आरक्षी उजाला, महिला आरक्षी नेहा शुक्ला, आरक्षी अंकुश पंवार, हेड कांस्टेबल जुगराज सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र शुक्ला सहित पुलिस टीम मौजूद रही।महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न महिला हेल्पलाइन एवं सहायता नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान श्री नरेंद्र पटेल, श्री रोहित मिश्रा सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

Related posts