
झांसी विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वरिष्ठ डॉक्टर निर्मल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ डी एन मिश्रा ने हृदय के संदर्भ में बताया हार्ड एक शरीर का इंजन है, इसे हर हाल में ठीक रखने की जरूरत है, जिसके लिए खान-पान रहन-सहन और साथ-साथ नियमित व्यायाम की आवश्यकता है।
आज के दौर पर लोग बाहर का खाना खाते हैं तथा योग नहीं करते हैं ऐसी स्थिति में हार्ट की बीमारियां पैदा हो जाती है 35 साल के ऊपर किसी भी व्यक्ति को हार्ट से संबंधित जांच करानी चाहिए जरूरी नहीं है कि हम बीमार है, लेकिन जांच प्रक्रिया करने से उसमें क्या दिक्कत है, परेशानी है वह आपको जानकारी हो जाती है और उसका समुचित इलाज हो जाता है आज वायरल फीवर का समय चल रहा है घर-घर में वायरल फीवर से अधिक तर लोग ग्रस्त है, इस समय पर आप सभी लोग अपने स्वास्थ को ध्यान रखें बाहरी खान पान से बचाव करे ,अधिकतर यह इन्फेक्शन सभी को साथ ले लेता है और बुखार हो जाता है,कमजोरी बढ़ जाती है इसलिए विशेष ध्यान रखें और मुख्य रूप से नियमित व्यायाम करें और लोगों को करने को प्रोत्साहित करें, क्योंकि जीवन में महत्वपूर्ण है व्यायाम जो शरीर को स्वस्थ दुरुस्त रखता है।
