झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टहरौली थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुनील कुमार राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिलोरी तिराहा के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार राजपूत पुत्र देवीदीन उर्फ पोटा राजपूत, ग्राम ओडेरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर का निवासी है। वह टहरौली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 227/25 में वांछित चल रहा था।
इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 316 (2), 351(3)/108 बीएनएस के साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) V, 3 (2) V (a) और 3 (1) के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में पुलिस को उसकी तलाश थी।
सिलोरी तिराहा के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार राजपूत को सिलोरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में की गई।
