पति कमाने मुंबई गया तो बुआ के बेटे से हुआ प्यार, 5 बच्चों की मां जेवर और कैश लेकर फरार; श्रावस्ती में हड़कंप

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक महिला के अपने ही बुआ के बेटे के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का पति कमाने के लिए मुंबई गया था और इसी दौरान महिला की चंडीगढ़ में मजदूरी करने वाले अपने बुआ के बेटे सूरज से फोन पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि महिला अपने पांच बच्चों और सास को छोड़कर सूरज के साथ फरार हो गई। पति का कहना है कि महिला घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई है।

फोन पर बातचीत से बढ़ी नजदीकी

मामला गिलौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया था। महिला अपने पांच बच्चों और सास के साथ घर पर रहती थी। इसी दौरान उसकी फोन के जरिए चंडीगढ़ में रहने वाले अपने बुआ के बेटे सूरज से बातचीत शुरू हुई।

सूरज मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला इतना बढ़ गया कि दोनों घंटों फोन पर बात करने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

पति और बच्चों को छोड़कर फरार होने का आरोप

पति के मुताबिक, महिला का सूरज के साथ संबंध इतना बढ़ गया कि उसने परिवार छोड़कर उसके साथ जाने का फैसला कर लिया। आरोप है कि वह अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर सूरज के साथ फरार हो गई।

महिला के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पति मुंबई से वापस घर पहुंचा। उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को तलाशने की कोशिश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। पति का आरोप है कि महिला घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई है।

सबसे छोटे बेटे की उम्र चार साल

महिला के पांच बच्चे हैं और सबसे छोटे बेटे की उम्र चार साल है। परिवार के मुताबिक, बड़ी बेटी की शादी भी तय हो चुकी है और अगले साल उसकी शादी होनी है। महिला के इस तरह घर से चले जाने के बाद परिवार अब बेटी की शादी और भविष्य को लेकर परेशान है।

पति का कहना है कि अगर पत्नी, जेवर और रुपये वापस नहीं मिले तो उसके परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। उसने पुलिस से पत्नी और सूरज का पता लगाने के साथ जेवर और नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और गायब महिला का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच बच्चों की मां के अपने बुआ के बेटे के साथ फरार होने की घटना से इलाके में भी चर्चा तेज है। पुलिस महिला और उसके साथ गए सूरज की तलाश में जुटी है।

 

Related posts