नुक्कड़ नाटक में दिखाई सेवा संकल्प की झलक……..


उन्नाव ।संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया ,नमो सेवा गाथा की अनकही कहानियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति में कलाकारों ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के संघर्ष और सेवा काल का सफ़र एवं देश में विकास, सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, नवाबगंज दुर्गा मंदिर के निकट नुक्कड़ नाटक समापन पर विधानसभा मोहान, के विधायक बृजेश कुमार रावत ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने देश में सेवा को अपना जीवन का लक्ष्य बनाया और आज वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उन्होंने समाज में सभी को एक नजर से देखा और सभी के लिए नई-नई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने नुक्कड़ नाटक दल प्रमुख रंगकर्मी जब्बार अकरम एवं सभी साथी कलाकारों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है ,चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक को मोहान विधानसभा में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सफलता पूर्वक लगातार करवाने के लिए विधानसभा मोहान , उन्नाव विधायक माननीय बृजेश कुमार रावत जी ,विधानसभा मोहान कार्यक्रम संयोजक श्री कपिल निगम जी, नवाबगंज ब्लॉक प्रतिनिधि श्री रवि सिंह जी, आयुष श्रीवास्तव, दीपू सिंह ,आनंद पंडित, मिलन पांडे, राजन शर्मा, लिटिल सिंह, रामबाबू, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश कनौजिया, देशराज रावत, सरोज सिंह, अजय श्रीवास्तव, ललित मौर्या, राम जी गुप्ता, मोहित सिंह, शशिकांत राजपूत, दुर्गेश तिवारी एवं नवाबगंज चेयरमैन श्री दिलीप लश्करी जी का सहयोग रहा।

Related posts