
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चीफ़ ख़ालिदा ज़िया की तबीयत तेजी से बिगड़ गई है। उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने पुष्टि की है कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और हालत “बहुत गंभीर” है।
कब और क्यों अस्पताल में भर्ती किया गया?
80 वर्षीय ख़ालिदा ज़िया को 23 नवंबर को ढाका के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके सीने में इन्फेक्शन, हार्ट फंक्शन और फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ा था। चार दिन बाद डॉक्टरों ने स्थिति बिगड़ते देख उन्हें Coronary Care Unit (CCU) में शिफ्ट कर दिया।
BNP Vice President का बयान—“बहुत नाज़ुक हालात”
TBSNews.net के अनुसार, BNP के उपाध्यक्ष अहमद आज़म ख़ान ने कहा, “ख़ालिदा ज़िया की स्थिति बहुत नाज़ुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस वक्त पूरे देश से दुआ ही हमारी उम्मीद है।”
उन्होंने साफ कहा कि हालात इतने गंभीर हैं कि पार्टी फिलहाल सिर्फ़ प्रार्थना की अपील कर रही है।

देशभर में चिंता—क्या आगे हो सकता है?
ख़ालिदा ज़िया कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और बार-बार अस्पताल में भर्ती होती रही हैं। उनकी वर्तमान हालत ने बांग्लादेश की राजनीति और जनता में चिंता बढ़ा दी है।
BNP नेताओं का कहना है कि डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति “high risk zone” में है।
“दिल्ली वालों, उठो! MCD उपचुनाव में आपका वोट ही गेम बदल देगा!”
