
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक नया गहरा दबाव बनते ही Cyclone Ditwah तेजी से एक्टिव हो गया है। इसका नाम यमन ने दिया है और इंडियन मौसम विभाग (IMD) ने इसे गंभीरता से लेते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
30 नवंबर की सुबह तूफान लैंडफॉल कर सकता है, और उसकी रफ्तार अभी 7 किमी प्रति घंटा है — धीमी जरूर है, लेकिन खतरनाक नहीं।
Cyclone की वर्तमान पोजीशन: कहां है Ditwah?
IMD के अनुसार, Cyclone Ditwah इस वक्त श्रीलंका के बट्टिकलोआ से 90 km दूर पोट्टुविल के पास चेन्नई से करीब 700 km दक्षिण-दक्षिणपूर्व पुदुचेरी से 610 km अपने केंद्र से यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
श्रीलंका में 50–60 km/h हवा चल रही है और लगातार हालात बिगड़ रहे हैं।
श्रीलंका में बाढ़, लैंडस्लाइड और 45 मौतें — हालात बेहद खराब
तूफान Ditwah के असर से श्रीलंका में कोलंबो में भारी बाढ़ कई जिलों में लैंडस्लाइड 45 से अधिक मौतें स्कूल–कॉलेज बंद फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल निचले इलाकों में पानी भर गया एयरफोर्स और SDRF टीम राहत कार्य में लगी लगातार तीन दिनों से मूसलधार बारिश से देश ठप है।
भारत में कब और कहां करेगा लैंडफॉल?
IMD की भविष्यवाणी, 30 नवंबर की सुबह तमिलनाडु के चेन्नई तट पर लैंडफॉल की आशंका। पुदुचेरी भी पूरी तरह प्रभाव में आएगा। आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और तिरुपति में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के इन जिलों में तूफानी असर होगा।
- चेन्नई
- तिरुवल्लुर
- कांचीपुरम
- विल्लुपुरम
16 फीट ऊंची लहरों की चेतावनी
लैंडफॉल के समय समुद्र काफी उग्र हो सकता है:

- 16 फीट तक ऊँची लहरें
- निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
- 28–29 नवंबर को 40–50 km/h हवाएं
- 30 नवंबर को 60–70 km/h तेज हवाएं
- 100–150 mm बारिश (pre-landfall)
- 200 mm से ज्यादा बारिश (post-landfall)
मतलब South India अगले 48 घंटे तूफानी मूड में रहने वाला है।
सावधानी जरूरी — तटीय इलाकों में अलर्ट
IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने:
- शेल्टर होम्स तैयार किए
- SDRF टीम तैनात
- तट के गांवों में माइक्रो मॉनिटरिंग शुरू
- स्कूल बंद रखने पर विचार
South India धीरे-धीरे हाई अलर्ट मोड में जा चुका है।
PM ध्वज फहराएँगे, अखिलेश इशारों में बोले—अभी मेरी बारी नहीं
