नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को जमीन पर घसीटने और लात मारने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के…
Read MoreDay: October 9, 2026
UP Weather: यूपी में गर्मी से राहत नहीं, मथुरा 36.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म; 10 अक्टूबर को बारिश के आसार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को मथुरा-वृंदावन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा और झांसी में भी पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है, जबकि 10 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, बरेली में बारिश से खेतों…
Read MoreSuzuki की नई इलेक्ट्रिक कार e-Sky लॉन्च, एक चार्ज में 310 किमी की रेंज; कीमत 9.48 लाख रुपये से शुरू
जापान: सुजुकी ने इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार e-Sky लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे जापानी बाजार में पेश किया है। यह कार 26 kWh की एलएफपी बैटरी के साथ आती है और एक बार फुल चार्ज होने पर 310 किलोमीटर तक चलने का दावा किया गया है। सुजुकी ने इस कार को किफायती इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर पेश किया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति के लिहाज से इसे अहम कदम माना जा रहा है। 310 किलोमीटर की रेंज और खास बैटरी पैक…
Read More‘दृश्यम 3’ की कमाई में गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 7 दिन में 383 करोड़ पार; तोड़ा मोहनलाल की फिल्म का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, सप्ताह के दौरान इसकी दैनिक कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने सात दिनों में दुनियाभर में 383 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कहानी और सस्पेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहे हैं। अजय देवगन की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी…
Read Moreयूपी के सभी 75 जिलों में योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 7.55 लाख करोड़ का निवेश, हजारों परियोजनाओं से खुलेंगे विकास के रास्ते
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में करीब 7,000 परियोजनाओं के जरिए 7.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों और निवेश परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं से जुड़ी जरूरी मंजूरियां, भूमि और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूरी की जाए, ताकि…
Read Moreबाढ़ से फसल क्षति का एसडीएम ने किया सत्यापन—
उन्नाव।सफीपुर : प्रशासन ने फसल क्षति का आकलन शुक्रवार को एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने राजस्व टीम के साथ इब्राहिमाबाद, नीबीगाड़ा, हमजापुर और जमालनगर में खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का सत्यापन किया। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने धान समेत अन्य फसलों के नुकसान की बात बताई। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को निष्पक्ष आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
Read Moreलखनऊ में बाढ़ का कहर बरकरार, इकाना-पलासियो फिर डूबे; 11 साल से अधूरा बांध, अब बिल्डरों को नोटिस
लखनऊ: गोमती नदी में उफान के चलते राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल और आसपास के क्षेत्रों में पानी भरने से हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ के पानी ने हजारों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है, जबकि बड़ी आबादी जलभराव से प्रभावित है। दस दिन बीतने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। हालात बिगड़ने के बीच लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सड़क पर मिट्टी का बांध बनाकर पानी रोकने…
Read Moreकांग्रेस को विदेशी अरबपति से इतना लगाव क्यों? स्टारलिंक विवाद में एलन मस्क के समर्थन पर बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला
नई दिल्ली: भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। मस्क की ओर से भारतीय उद्योगपति अंबानी का नाम लेकर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया। राहुल गांधी के इस रुख पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने सवाल उठाया है कि कांग्रेस अब एक विदेशी अरबपति के पक्ष में क्यों खड़ी दिखाई दे रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल…
Read Moreराहुल गांधी के जवाब पर पिघले एलन मस्क! पहले भारत पर लगाए थे आरोप, अब बोले- थैंक यू राहुल
नई दिल्ली: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच स्टारलिंक की भारत में शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर बातचीत तेज हो गई है। भारत में अपनी उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा के लिए लाइसेंस मिलने में देरी पर सवाल उठाने वाले मस्क ने राहुल गांधी के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए चिंता जताई है। इससे पहले मस्क ने आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली समूह भारत में स्टारलिंक की एंट्री रोक रहे हैं। एलन मस्क ने राहुल गांधी को कहा थैंक यू एलन मस्क…
Read Moreआगामी दुर्गापूजा त्योहार के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त गोष्ठी आयोजित की गई…….
झाँसी । आगामी समय में त्योहारों के संदर्भ में अपर जिला मजिस्ट्रेट (ई) शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट योगेशश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद एवं कोतवाली सहित दुर्गापूजा पंडाल समिति के पदाधिकारी और डीजे संचालक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए: ध्वनि मानक (साउंड सिस्टम): दुर्गापूजा पंडालों और विसर्जन यात्राओं में उपयोग होने वाले डीजे और साउंड सिस्टम का ध्वनि स्तर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों…
Read More